उत्तर प्रदेश

महावन नगर पंचायत के चेयरमैन के घर पर गिरी बिजली, बेटे की दर्दनाक मौत

मथुरा। मथुरा में मौसम का कहर देखने को मिला। महावन नगर पंचायत के चेयरमैन के घर रविवार रात आकाशीय बिजली गिर गई। इससे उनका मकान ढह गया। इस दर्दनाक घटना में चेयरमैन के पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं कई पशु मकान के अंदर दबकर मर गए। राहत और बचाव के लिए मौके पर लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। 

महावन नगर पंचायत के चेयरमैन चुन्नू हाजी के बड़े बेटे वकील उर्फ गुठल्ली की मकान ढहने से मौत हो गई। बताया गया है कि रविवार की रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे मूसलाधार बारिश हो रही थी।

आकाशीय बिजली भी कड़क रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष चुन्नू हाजी के बड़े बेटे वकील उर्फ गुठल्ली का अचानक मकान ढह गया। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग बारिश में दौड़ पड़े।

मकान के मलवे से ग्रामीणों ने वकील को निकाला लेकिन वे दम तोड़ चुके थे। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष चुन्नू हाजी के बड़े बेटे पशुओं के बाड़े के पास सो रहे थे।

मकान ढहने से करीब दो दर्जन से अधिक बकरी और गाय भैंस भी दब कर मर गईं। मौके पर एसडीएम कृष्णानंद तिवारी और थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मिश्रा पहुंचे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =