Lovely Professional University ने भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली प्रोफेसर को कर दिया Suspend
पंजाब के फगवाड़ा में स्थित Lovely Professional University ने भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। Lovely Professional University में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम करने वाली गुरसंग प्रीत कौर का बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही थी।
इस पूरे मामले पर Lovely Professional University ने अपना बयान जारी कर कहा, “हम समझते हैं कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो से कुछ लोग आहात हुए हैं, जहां हमारे एक फैकल्टी मेंबर को उसकी निजी राय देते हुए सुना जा सकता है।”
Lovely Professional University की ओर से आगे कहा गया, “हम स्पष्ट क्र देना चाहते हैं कि यह उनकी बिल्कुल निजी राय है। उनके इस विचार को यूनिवर्सिटी बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती है।
हम हमेशा से एक धर्मनिरपेक्ष यूनिवर्सिटी रहे हैं, जहां सभी धर्म के लोगों को एक समान प्यार और सम्मान दिया जाता है। उन्हें अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि, हम इस पूरी घटना पर खेद प्रकट करते हैं।”
Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

