उत्तर प्रदेश

Lucknow: Badshah ने लोगों को नाचने पर किया मज़बूर, Vikas Deepotsav Mela में पहली बार देखी इतनी भीड़

Lucknow झूलेलाल वाटिका में चल रहे Vikas Deepotsav Mela में रविवार को सिंगर व रैपर  Badshah पहुंचे। बॉलीवुड नाइट प्रोग्राम में पहुंचे बादशाह ने अपनी आवाज़ से लोगों को झूमने पर मज़बूर कर दिया। बादशाह ने अपने गानों से मानो ‘शहर-ए-अदब’ की हवाओं को अपनी मुट्ठी में कर लिया हो।

Badshah ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath नगर निगम लखनऊ और मेयर संयुक्ता भाटिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने पिछले दो सालों में पहली बार इतनी भीड़ देखी है।बता दें कि, बादशाह के साथ सिंगर आस्था गिल भी मौजूद थीं।

 आईपीएल के अगले सीजन में लखनऊ व अहमदाबाद की टीमें शामिल होंगी। इस बारे में मंच से सिंगर बादशाह ने लखनऊ आईपीएल टीम के ब्रांड एंबेसडर बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि ”मैं लखनऊ आईपीएल टीम का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहता हूं।” उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या मेरा लखनऊ से कोई रिश्ता नहीं है?

बादशाह ने लखनऊ के लोगों को ‘पटोला’, ‘सैटरडे-सैटरडे’, ‘वखरा स्वैग’, ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’, ‘अंख लड़ जावै’, और ‘लटक-मटक’ जैसे गानों पर लखनऊवासियों को झूमने पर मज़बूर कर दिया। वहीं, सिंगर आस्था गिल ने भी ‘जीने न दे’, ‘कमरिया’ और हाय गर्मी गाकर लोगों को मदहोश कर दिया।

हम आपको बता दें करनाल में जन्मे बादशाह के पिता हरियाणवी हैं और मां पंजाबी। इसी लिए उनकी रगों में दो संस्कृतियों का खून दौड़ता है जो उनकी आवाज से लोगों को मदहोश कर देता है। हालांकि बादशाह पंजाबी गायक के रूप में जाने जाते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + one =