उत्तर प्रदेश

Lucknow News: जनता के आशीर्वाद से दोबारा 300 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं Yogi- स्वतंत्र देव सिंह 

Lucknow News: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जाएंगी। हम अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम, केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार  के जनकल्याणकारी कार्यों के कारण प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से दोबारा 300 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

इन यात्राओं के माध्यम से हम प्रदेश की 25 करोड़ जनता के बीच भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच लेकर जाने वाले है, सभी कार्यकर्ता अपने जनपदों में इसकी तैयारी करें। यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी।

Yogi Adityanath ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर 6 यात्राएं निकालने जा रही है। विधानसभा चुनाव के पूर्व निकाली जाने वाली इन यात्राओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की 7.5 वर्षों की उपलब्धि और 5 वर्षों की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। कहा कि 2017 के चुनावों से पहले हमने जब यात्रा निकाली थी तब हमने पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए हम जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।

Yogi Adityanath ने कहा कि कहा कि हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद से चली आ रही भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने बदला है। उन्होंने उसे गांव के लिए, गरीब के लिये, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए गरीब कल्याण के लिए और एक नये भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15080 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eighteen =