उत्तर प्रदेश

Lucknow News: लड़कियों के साथ डांस कर रहा था पति, कहासुनी के बाद दंपत्ति ने कर ली आत्महत्या

Lucknow News: गोमती नगर विस्तार में बीते मंगलवार को एक दंपत्ति ने गृह प्रवेश के बाद आत्महत्या कर ली। खबर है कि मंगलवार को दंपत्ति ने परिवार के साथ पार्टी की थी। पार्टी के दौरान पति ने आर्केस्ट्रा में आई लड़कियों के साथ डांस कर रहा था, जिस पर पत्नी ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और दोनों ने आवेश में आकर खुद को मौत के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला गोमतीनगर विस्तार की गंगोत्री विहार कालोनी फेज दो का है, जहां 38 वर्षीय श्याम किशोर मिश्र व उनकी पत्नी साधना (36 वर्षीय) ने आपसी विवाद के चलते सुसाइड कर लिया। वहीं साधना के भाई का कहना है कि उसकी बहन की हत्या की गई है।

इस मामले को लेकर एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने कहा है, “जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा की श्याम का शव फंदे पर लटका था, जबकि साधना का शव जमीन पर था।” एसीपी ने आगे बताया है कि बुधवार (17 नवंबर) की सुबह जब दोनों अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उन्हें आवाज दी। जब दोनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो कमरे के अंदर देखा तो देख के दंग रह गए। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि दंपत्ति पहले गोमतीनगर के खरगापुर में रहते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को श्याम किशोर अपने भाइयों के साथ गंगोत्री विहार में रहने आए थे। मंगलवार को ही गृह प्रवेश की पार्टी थी, जिसमें उनके रिश्तेदार और परिचित के लोग आए थे। इस पार्टी में आर्केस्ट्रा की भी व्यवस्था की गई थी।

 मृतका के नाक से खून बह रहा था। ऐसे में अटकले लगाई जा रही है कि साधना ने पहले फांसी लगाई होगी। साधना को फंदे पर लटकता देख श्याम किशोर डर के कारण खुद को फंदे पर लटका लिया। वहीं साधना के परिजनों का कहना है कि श्याम ने साधना की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

श्याम किशोर नशे में आर्केस्ट्रा में आई लड़कियों के साथ डांस कर रहे थे, जिस साधना ने उसे दो बार पकड़कर घर में ले गई। साधना के बार-बार मना करने के बावजूद श्याम डांस करने चला जाता था। इस घरवालों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद वे दोनों घर पहुंचे और दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों ने खुद को कमरे में कैद कर लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 12 =