उत्तर प्रदेश

Lucknow : महिला दरोगा ने नहीं सुनी पीड़ित महिला की गुहार

Lucknow के पारा पुलिस स्टेशन में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का  वायरल वीडियो में पीड़ित महिला अपनी व्यथा सुनाने के लिये पिछले दो दिनों से रोती बिलखती हुई राजधानी के पारा पुलिस स्टेशन की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिलाओं के पास चक्कर लगा रही है। लेकिन इस पीड़ित महिला को न्याय मिलना तो दूर की बात है यहां महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला दरोगा उसकी बात तक नहीं सुन रही हैं।

यह वायरल विडियो इस बात का साफ प्रमाण दे रहा है कि राजधानी की महिला पुलिसकर्मी किस हद तक महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ा रही हैं।

पारा थाने की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला दरोगा के सामने पीड़ित महिला रो रही है। लेकिन यह महिला दरोगा उसे किसी भी तरह से कोई तवज्जो नहीं दे रही है। यह वीडियो इस बात की गवाही है।

यह साफ साफ बता रहा है कि पीड़ित महिलाआंे की शिकायते सुनने में पारा थाने में तैनत महिला दरोगा कोई रुचि नहीं ले रही हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि 2 दिन से इस थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन अब तक उसकी समस्या कोई नही सुन रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 2 =