वैश्विक

Maharashtra: सूटकेस में भरकर लगाया ठिकाना लिव-इन पार्टनर Naina Mahat को

Maharashtra:  पालघर में एक 28 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर (Live-In Partner Killed In Palghar) ने कथित तौर पर हत्या कर दी. महिला ने कुछ दिन पहले आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी. वहीं, शख्स की पत्नी ने उसे महिला की हत्या करने और फिर उसके शव को पड़ोसी राज्य गुजरात के वलसाड में एक खाड़ी में ठिकाने लगाने में मदद की. 

मृतका की पहचान नैना महत (Naina Mahat) के रूप में की गई है. पीड़िता फिल्म इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती थी. वहीं, आरोपी 43 वर्षीय मनोहर शुक्ला फिल्म इंडस्ट्री में ही कॉस्ट्यूम डिजाइनर था. नैना और मनोहर पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप (Live-In Relationship) में थे. सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बड़े ने बताया कि नैना शादी के लिए मनोहर शुक्ला पर दबाव बना रही थी. जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो उसने उसके खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करा दिया था. शुक्ला कथित तौर पर उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा था और इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी.

मनोहर ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी पत्नी से भी मदद मांगी. दोनों ने मिलकर शव को सूटकेस में भरकर गुजरात की वलसाड खाड़ी में फेंक दिया. ये घटना 9 अगस्त की है. वहीं, पुलिस ने बताया कि नैना के परिजनों ने 12 अगस्त को नायगांव पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. 

नैना की बहन जया ने बताया कि 12 अगस्त को उसको (नैना) फोन किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया था, उसका फोन बंद आ रहा था. उसने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. वहीं, जया ने पुलिस को बताया, ‘आरोपी मनोहर कथित तौर पर रेप का केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन वापस नहीं लेने पर उसकी हत्या कर दी और पत्नी के संग मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया.’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + seven =