उत्तर प्रदेश

Mainpuri: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, लाश को छोड़कर भाग निकले ससुराल वाले

Mainpuri बिछवां थाना क्षेत्र के गांव पीरपुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। खबर मिलने के बाद जब मायके पक्ष के लोग पीरपुर पहुंचे तो वहां विवाहिता का शव तखत पर पड़ा मिला। सभी ससुरालीजन वहां से भाग गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।

Mainpuri सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी सुमित ने बिछवां पुलिस को सूचना दी। बताया कि बहन प्रिया की शादी 29 मई 2023 को चंदन निवासी गांव पीरपुर के साथ की थी। चार दिन पहले बहन की पति ने पिटाई की थी। बहन ने उसे पिटाई के फोटो भी भेजे थे। सुबह उसे बहन की मौत की सूचना मिली तो वह उसकी ससुराल पीरपुर पहुंचा। वहां देखा कि प्रिया का शव बरामदे में पडे़ तखत पर पड़ा हुआ था। 

मौके पर कोई भी ससुरालीजन मौजूद नहीं था। पंखे में दुपट्टा का फंदा लगा हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि प्रिया अक्सर छिपकर मायके फोन करती थी। ससुरालीजन उसे घर पर फोन नहीं करने देते थे। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + five =