Mansurpur News: रेल पटरी पर लछेडा निवासी नीलू का शव मिलने से सनसनी
Mansurpur Newsमंसूरपुर। रेलवे टै्रक पर युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवाकरक शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लछेडा निवासी युवक नीलू पुत्र रतन पिछले दो तीन दिनों से कहीं लापता चल रहा था। बताया जाता है कि लापता चल रहे युवक का शव रेलवे टै्रक पर पडा मिला। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने जब रेलवे टै्रक पर युवक का शव पडा देखा तो ग्र्रामीणो मे हडकम्प मच गया।
ग्र्रामीणो ने हादसे की सूचना थाना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने मंसूरपुर थाना क्षेत्र से सम्बन्धित होने पर मंसूरपुर थाना पुलिस को अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मंसूरपुर पुलिस ने जब मौके पर मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की पहचान गांव लछेडा निवासी नीलू पुत्र रतन के रूप मे हुई।
पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को इसकी सूचना दी तो परिजनो मे रोआराट मच गई। परिजन व पडौसी कुछ ही देर में रेलवे टै्रक पर पहुंच गए।
मंसूरपुर पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। टै्रन की चपेट मे युवक की मौत से ग्र्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

