Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर के कई हिस्से जलमग्न, जलभराव से कई वाहन पानी मे जाते ही बन्द

मुजफ्फरनगर। दोपहर के वक्त अचानक आई तेज बारिश से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गया। निचली बस्तियो मे तो बारिश का पानी लोगो के घरो मे भर गया। जलभराव से कई वाहन पानी मे जाते ही बन्द हो गए। जिन्हे बामुश्किल ले जाया गया।

आज दोपहर के वक्त तेज अांधी के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश से लोगो को भयंकर गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानो के चेहरे खिल गए। वहीं दूसरी और अचानक आई तेज बारिश ने पालिका प्रशासन के दावो की पोल भी खोल दी।

पालिका प्रशासन द्वारा किए जा रहे जल निकासी के उचित प्रबन्ध के दावे आज की बारिश से खोखले साबित हुए। नगर की हृदय स्थली शिव चौक सहित क्षेत्र की कई सडकें जलमग्न हो गई।

आज हुई बारिश से र्क सडके तो तालाब मे तब्दील हो गई। श्वि चौक के समीप बारिश का पानी दुकानो मे घुस गया। नगर के मौहल्ला रामपुरी, शाहबुददीनपुर रोड,प्रेमपुरी,दक्षिणी कृष्णापुरी, नई मन्डी आदि विभिन्न स्थानो पर जलभराव की स्थिती बनी रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =