समाचार
गड्ढो को भरवाने की मांग की
रोहाना। मील शिव छपार मार्ग ८ किलोमीटर पड़ता है और इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से पानी भरा रहता है. जिससे मील के पास पानी की निकासी में होने के कारण कस्बे की मार्केट के सामने गहरे गड्ढे में पानी भरा रहता है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है।
इस मार्ग से हरियाणा से थाना भवन चरथावल होते हुए रोहाना वाया छपार से होकर हरिद्वार ऋषिकेश बद्रीनाथ केदारनाथ मार्ग के लिए वाहनों का आवागमन रहता है इसके बावजूद भी इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने इन गड्ढो को भरवाने की मांग की।
बिना मास्क के चल रहे लोगों के चालान भी काटे
मुजफ्फरनगर। शासन के आदेश पर सप्ताह के अंत में लगने वाले २ दिन के लोक डाउन के दौरान पुलिस प्रशासन शहर भर के मुख्य चौराहों पर मुस्तैद नजर आया वाहनों पर बिना मास्क के चल रहे लोगों के चालान भी काटे।
शहर में लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही। लोगों ने भी घरों में ही रह कर लॉकडाउन का पालन किया। मुख्य चौराहों व सड़कों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जो लगातार राहगीरों को चेक कर उनके बाहर निकलने के मंतव्य को जानकारी उन्हें जाने की छूट देते नजर आए। सड़कों पर इक्का-दुक्का ठेले भी नजर आए, लेकिन बाद में वे भी हटा दिए गए। उधर, रोडवेज बसें चलने से यात्रियों को राहत मिली, मगर यात्री कम ही रहे। ऐसे में बसों में २५ यात्री तक ही सफर कर सके। डिपो इंचार्ज राजकुमार तोमर ने बताया कि बसों का संचालन किया गया, कम यात्री मिले।
काली नदी मे डूबे युवक का शव मिलने से परिजनो मे कोहराम
मुजफ्फरनगर। काली नदी मे डूबे युवक का शव मिलने से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
ज्ञात हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर निवासी मौहम्मद अमीर का करीब 19 वर्षीय बेटा शाहदीन बीते दिन अपने कुछ दोस्तो के साथ चरथावल रोड मदरसे के पीछे काली नदी मे नहाने के लिए गया हुआ था कि नदी मे नहाते वक्त तैरता हुआ वह काफी आगे निकल गया और उक्त स्थान पर पानी की गहराई के कारण युवक शाहदीन नदी मे डूब गया। इस हादसे से युवक के साथियो तथा नदी घाट पर कपडे धो रहे धोबियो मे हडकम्प मच गया। वहीं दूसरी और नागरिको की सूचना पर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर टीम के साथ नदी मे डूबे युवक की तलाश शुरू की। बीती देर शाम तक पुलिस व गोताखोर नदी मे डूबे युवक की तलाश मे जुटे रहे कि आज दोपहर नदी मे डूबे युवक का शव मिल गया। युवक की मौत की दुखद खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। मृतक के परिजन तथा कुछ अन्य लोग तुरन्त ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
भारत छोडो आन्दोलन की 72 वीं वर्षगांठ पर झंडारोहण किया
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस सेवा दल, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि जिला व शहर कांग्र्रेससेवा दल के संयुक्त तत्वाधान मे अगस्त क्रांति दिवस भारत छोडो आन्दोलन की 72 वीं वर्षगांठ पर समस्त सेवादल कार्यकर्ताओ ने कांग्र्रेस सेवादल कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज का वंदन करते हुए सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान मे रखते हुए झंडारोहण किया। झंडारोहण प्रदेश अध्यक्ष शेख मौहम्मद फिरोज ने किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समीश शर्मा ने अपने संदेश मे उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो को अग्रेजो भारत छोडो कार्यक्रम के विषय मे विस्तार से जानकारी दी। तथा आज के परिपेक्ष से देश मे कदम से कदम मिलाकर चलने का आहवान किया। इस अवसरपर बिजेन्द्र सिह पटेल, शहर महिला सेवादत अध्यक्ष समीना बेगम, मशकूर अहमद, अफसर अली, इकराम पहलवान, मौ.अरशद, मौ.आलिम, जगदीश अरोरा, पवन गिरी आदि अनेक कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे।
जलभराव से कई वाहन पानी मे जाते ही बन्द
मुजफ्फरनगर। दोपहर के वक्त अचानक आई तेज बारिश से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गया। निचली बस्तियो मे तो बारिश का पानी लोगो के घरो मे भर गया। जलभराव से कई वाहन पानी मे जाते ही बन्द हो गए। जिन्हे बामुश्किल ले जाया गया।
आज दोपहर के वक्त तेज अांधी के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश से लोगो को भयंकर गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानो के चेहरे खिल गए। वहीं दूसरी और अचानक आई तेज बारिश ने पालिका प्रशासन के दावो की पोल भी खोल दी। पालिका प्रशासन द्वारा किए जा रहे जल निकासी के उचित प्रबन्ध के दावे आज की बारिश से खोखले साबित हुए। नगर की हृदय स्थली शिव चौक सहित क्षेत्र की कई सडकें जलमग्न हो गई। आज हुई बारिश से र्क सडके तो तालाब मे तब्दील हो गई। श्वि चौक के समीप बारिश का पानी दुकानो मे घुस गया। नगर के मौहल्ला रामपुरी, शाहबुददीनपुर रोड,प्रेमपुरी,दक्षिणी कृष्णापुरी, नई मन्डी आदि विभिन्न स्थानो पर जलभराव की स्थिती बनी रही।
एक्युप्रेशर चिकित्सा का मूल उदगम स्थान भारत वर्ष ही है-सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य
मुजफ्फरनगर। एक्युप्रेशर वह चिकित्सा पद्धति है जो अधिक प्रभावशाली व प्राचीन चिकित्सा पद्धति है।यह पद्धति इसलिए अधिक प्रभावशाली है क्योंकि इस चिकित्सा पद्धति का सिद्धांत पूर्ण रूपेण प्राकृतिक है।इस पद्धति की एक विशेषता यह है कि यह पद्धति बिलकुल सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है।इस में किसी तरह के नुकसान की सम्भावना नहीं होती हैं।एक्युप्रेशर के अनुसार समस्त रोगों को ठीक करने की शक्ति मनुष्य शरीर में होती हैं,पर इस प्राकृतिक शक्ति को रोग निवारण के लिए प्रयुक्त करने की आवश्यकता होती हैं।उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर के निःशुल्क योग साधना केंद्र पर दिए।उन्होंने बताया कि एक्युप्रेशर चिकित्सा का मूल उदगम स्थान भारत वर्ष ही है।भारत से यह ज्ञान धीरे धीरे चीन व जापान आदि देशों में पहुँचा तथा इस ज्ञान के चमत्कारिक प्रभावों से प्रभावित होने के उपरांत संसार के अधिक से अधिक विद्वान इस विधा के साथ जुड़ते चले गए।चूँकि एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्धति दुष्प्रभावो से रहित,सरल ,सहज एवं सभी स्थानो पर देने के लिए अनुकूल चिकित्सा पद्धति थी अतः इसके इन गुणों से प्रभावित होकर कुछ देशों में तो इसे एक मुख्य चिकित्सा पद्धति के रूप में अपनाया गया।एक्युप्रेशर दो शब्दों- एक्यू और प्रेशर से मिलकर बना है।एक्यू का अर्थ बिन्दू एवं प्रेशर का अर्थ दबाव से होता है अर्थात शरीर में स्थित कुछ विशेष बिन्दुओपर दबाव देने का अर्थ एक्युप्रेशर है।यहां इन विशेष बिन्दुओ का अर्थ हाथों,पैरों,पेट , कमर व चेहरे आदि शरीर के अंगों पर स्थित ऐसे स्थानों से होता है जहाँ पर दबाने से एक विशेष प्रकार के दर्द की अनुभूति होती है।मानव शरीर में स्थित नाडियों के विशेष स्थानों पर गहरा दबाव डालना ही एक्युप्रेशर है ।शरीर की इन नाडियों में प्राण ऊर्जा का प्रवाह रूक जाने पर अनेको प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं।एक्युप्रेशर से नाडियो में ऊर्जा का संचार सुचारु रूप से होने लगता है और रोगी स्वस्थ हो जाता है।
योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि हमारे हाथ की हथेलियो और पैरों के तलुवो के विभिन्न बिन्दुओ पर एक्युप्रेशर करने से शरीर के अनेक रोग ठीक हो जाते हैं।भारतीय समाज में एक्युप्रेशर एक चिकित्सा पद्धति के रूप मे नही अपितु मूल संस्कारों के रूप में जुड़ी हुई है।महिलाओं व पुरूषो द्वारा हाथों में अंगूठिया पहनना,गले में हार पहनना,महिलाओं द्वारा हाथों में चूडिया पहनना,पैरों में पायजेब,नाक में नथ धारण करना आदि क्रियाओं का मूल सम्बन्ध एक्युप्रेशर के साथ है ।इसके साथ ही साथ दोनों हाथों को जोड़ कर प्रणाम करना,प्रातःकाल अपने बड़ों के चरण स्पर्श करना भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एक्युप्रेशर के साथ सम्बन्ध रखता है।इस अवसर पर अंकुर मान,राजपाल,राजीव रघुवंशी,नीरज बंसल,वीरसिह,बेबी सैनी ,सविता,अनिता चौधरी,रेखा शर्मा,कामेश मलिक,सुमन गर्ग आदि साधक एवं साधिकाएं उपस्थित रहे।
युगल सरकार को मंदिर की परिक्रमा कराई गई
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित श्री श्री गोलोक धाम के पाटोत्सव तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह आज युगल सरकार की नगर यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। हालांकि इस बार कोरोना के चलते नगर यात्रा काफी सीमित रही और इस दौरान पालकी यात्रा में युगल सरकार को सिर्फ मंदिर की परिक्रमा कराई गई । पहले यह याद कर पूरी गांधी कॉलोनी से होकर गुजरती थी । सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए काफी कम संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पवन छाबड़ा, श्रीकृष्ण भोला, रमेश खत्री, बृजमोहन छाबड़ा. सतीश सेठी, नरेश नंदन, सुरेश छाबड़ा व नरेश अरोरा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे द्य राधा राधा नाम संकीर्तन करते हुए यह यात्रा मंदिर में निकाली गई।
विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए टीके लगाए गए
भोपा। क्षेत्र में संपूर्ण टीकाकरण अभियान के तहत गांव-गांव में महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा बहन के सहयोग से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए टीके लगाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अर्जुन सिंह ने बतायाकि शनिवार को विकास खंड क्षेत्र के गांव गांव में संपूर्ण टीकाकरण अभियान के नियमित टीकाकरण किया गया।
पीपीई किट को इस्तेमाल के बाद मशीन के जरिये ही नष्ट किया जाना सबसे उपयुक्त तरीका
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के खिलाफ जंग में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों, अस्पतालों व अन्य कार्यस्थलों के स्टाफ को सुरक्षित बनाने में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई किट) की बड़ी भूमिका है, बशर्ते इस्तेमाल के बाद उसका सही तरीके से निस्तारण किया जाए । इस्तेमाल के बाद इधर-उधर खुले में छोड़ देने से संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ जाता है । अस्पतालों, एम्बुलेंस, एयरपोर्ट और यहाँ तक कि श्मसान घाटों तक पर खुले में फेंकी गयी पीपीई किट के बारे में चिकित्सकों का साफ़ कहना है कि ऐसा करके हम खुद को बचा नहीं रहें हैं बल्कि अपने साथ ही दूसरों को भी मुश्किल में डालने का काम कर रहे हैं ।
सीएमओ प्रवीण चोपडा का कहना है कि इस्तेमाल की गयी पीपीई किट से कम से कम दो दिन तक संक्रमण का पूरा खतरा रहता है । इसलिए किट का चाहे मास्क हो या गाउन उसको कदापि इधर-उधर न फेंके बल्कि उसके लिए निर्धारित ढक्कन बंद पीली डस्टबिन में ही डालें और अस्पतालों को भी चाहिए कि इस बायो मेडिकल वेस्ट (अस्पताल के कचरे) के निस्तारण की व्यवस्था दुरुस्त रखें । उनका कहना है कि ऐसा देखने में आया है कि कुछ लोग किट को इस्तेमाल के बाद इधर-उधर फेंक देते हैं जो कि बहुत ही गंभीर मामला है । ऐसे लोगों के खिलाफ तो आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि इससे जहाँ संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, वहीँ इसका सीधे तौर पर पर्यावरण पर भी असर पड़ता है जो कि लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है। अस्पतालों ने वैसे इस काम को एजेंसियों के जिम्मे कर रखा है जो कि कचरे को निस्तारित करने के लिए इन्सीनरेटर मशीन लगा रखी हैं, जहाँ पर इसका समुचित निस्तारण होता है ताकि किसी तरह के प्रदूषण का खतरा न रहे ।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बाकायदा गाइड लाइन जारी की है कि पीपीई किट के इस्तेमाल और निस्तारण में किस तरह से सावधानी बरतनी है । उसके मुताबिक़ ही इसके निस्तारण में सभी की भलाई है । उनका कहना है कि देश में इस समय रोजाना लाखों पीपीई किट का इस्तेमाल हो रहा है और यह एक बार ही इस्तेमाल के लिए हैं । इसलिए इस्तेमाल के बाद इसको मशीन के जरिये ही नष्ट किया जाना सबसे उपयुक्त तरीका है । उनका कहना है कि अगर कोई भी पीपीई किट को इस्तेमाल के बाद इधर-उधर खुले में फेंक देगा तो उसका यह कृत्य इस लड़ाई को कमजोर बना सकता है । इसलिए खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी है कि एक जिम्मेदार नागरिक की भांति इस्तेमाल के बाद किट को ढक्कन बंद डस्टबिन में ही डालें ।
पीपीई किट में क्या-क्या है शामिल-
इस किट में सिर से पाँव तक को पूरी तरह से कवर करने का पूरा ध्यान रखा गया है । इसमें सिर को ढकने के लिए कैप, गागल्स/फेस शील्ड, ट्रिपल लेयर मास्क, ग्लव्स, गाउन (एप्रन के साथ व एप्रन के बिना दोनों तरह से) और शू कवर शामिल हैं । इसमें से कोई भी चीज को इस्तेमाल के बाद खुले में फेंकने पर पूरी तरह से मनाही है, क्योंकि इसके संपर्क में आने से कोई भी संक्रमण की जद में आ सकता है ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत ११ को ही श्रेष्ठ
मुजफ्फरनगर। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अर्द्धरात्रि में हुआ था। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए अर्द्धरात्रि व्यापिनी अष्टमी श्रेष्ठ मानी जाती है। इसलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत ११ को ही श्रेष्ठ है।
धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के संस्थापक ज्योतिषविद विष्णु शर्मा ने बताया कि अर्द्धरात्रि व्यापिनी अष्टमी ११ अगस्त को है। इस दिन सुबह ९ बजकर ७ मिनट पर सप्तमी समाप्त होगी और अष्टमी प्रारम्भ हो जाएगी। १२ अगस्त को अष्टमी सुबह ११ बजकर १७ मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसमें अष्टमी वाली रात्रि का अभाव रहेगा। अतः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत ११ अगस्त को ही श्रेष्ठ है। इस दिन चंद्रोदय रात्रि ११ बजकर ३९ मिनट पर होगा। इसी समय व्रतधारी भगवान को भोग लगाकर अपना व्रत पारायण करें। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखने वाला व्यक्ति इस लोक में सुख तथा परलोक में मोक्ष को प्राप्त होता है। भगवान श्रीकृष्ण का व्रत रखने से एक करोड़ एकादशी का व्रत रखने का फल मिलता है। व्रतधारी को चाहिए कि वह ब्रह्ममुहूर्त में स्नान आदि से निवृत होकर श्रीमद् भागवत गीता, गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें और श्ओम नमो भगवते वासुदेवायरूश् मंत्र का जाप करें। भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाएं। रात्रि में चन्द्रमा के दर्शन कर भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत, मक्खन, मिश्री व नैवेद्य से भोग लगाकर आरती उपरान्त स्वयं भोग लगाएं।
शहर में बिजली लाइन अंडरग्राउंड की जाए- कपिल देव
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में बिजली की अंधाधुंध कटौती और ट्रिपिग की समस्या पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सहारनपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक ली। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जर्जर लाइन के चलते लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे निजात के लिए शहर में बिजली लाइन अंडरग्राउंड की जाए।
वीडियो कांफ्रेंसिग में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्य मंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विधायक प्रमोद ऊटवाल विधायक विक्रम सैनी भी शामिल हुए। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली की समस्या बढ़ गया है। जनपद की पेपर, स्टील समेत औद्योगिक इकाइयों में लगातार विद्युत ट्रिपिग की समस्या आ रही है। इस बारे में बीते दिनों उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने अधिकारियों की इस बारे में बैठक भी ली थी। समस्या के स्थाई समाधान के लिए शहर में बिजली की लाइन को अंडरग्राउंड करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, खादरवाला, खालापार, गऊशाला, आबकारी, मिमलाना रोड, बंजारान, हनुमान चौक, रामलीला टिल्ला, लद्दावाला, रामपुरी आदि में लगातार कई-कई घंटों तक बिजली नहीं आती। साथ ही राज्यमंत्री ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की बिजली चोरी किए जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को लेकर जमीयत ने शिकायत दर्ज कराई
जमीयत ने लाईन को ठीक एवं लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने की मांग की
बुढ़ाना। भीषण गर्मी के चलते कस्बे की नई बस्ती व दूसरे मोहल्लों में विधुत सप्लाई के दौरान लो वोल्टेज आने से नागरिको को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह कस्बे के वार्ड नं 13 व 15 व सफीपुर पट्टी के अलावा भी दूसरी जगह पर यही समस्या है। जमीयत उलमा-ए-हिन्द की बुढ़ाना इकाई के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन हाफिज तहसीन आसिफ कुरैशी राशिद मंसूरी सभासद ने उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।जमीयत उलमा ने शिकायत पंजीकरण संख्या. 40013320011180 में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सेल्वा कुमारी जे0 को अवगत कराते हुये कि कस्बे की विशेष रूप से नई बस्ती में विधुत लाईन की जर्जर स्थिति है लाईन में जगह जगह कट है जिसके कारण विद्युत सप्लाई बाधित होती रहती है। और विधुत सप्लाई के लो वोल्टेज आ रहे है। तथा कोरोना महामहारी के कारण नागरिक भीषण गर्मी में अपने अपने घरों में समय बिता रहे।लेकिन लो वोल्टेज व सप्लाई के सुचारू ना रहने के कारण परेशानी में है। जिसकी वजह से भी नागरिको व उपभोक्ताओं को अपने अपने घरों में पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है। जमीयत उलमा ने शिकायत में नई बस्ती का हवाला देते हुये कहा कि बस्ती में पर्याप्त विधुत लाईन व खम्बे भी नही है जिस कारण उपभोक्ता के सामने एक बड़ी परेशानी है। गौर तलब है कि जमीयत उलमा बुढाना के पदाधिकारी हाफिज शेरदीन आसिफ कुरैशी राशिद मंसूरी सभासद इस्लाम मंसूरी बराबर विधुत सप्लाई के सम्बंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा रहे है।
खादर के शेरपुर में कोरोना टेस्ट सेंपलिंग कैंप लगा 
पुरकाजी। पुरकाजी के शेरपुर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना टेस्ट सेंपलिंग कैंप लगाया गया। कैंप में गांव के लोगो के टेस्ट लिए गए। जिसमें 80 टेस्ट सेंपलिंग लिए गए। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुरकाजी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पूनम के नेतृत्व में रविवार के दिन खादर के गांव शेरपुर के प्राथमिक विद्यालय में कोरोना टेस्ट सेंपलिग कैंप ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लगाया गया। कैंप में स्वास्थ विभाग की टीम ने ग्रामीणो के कोरोना टेस्ट लिए। डा० पूनम ने बताया कि अधिकारियो के निर्देशनुसार गांव शेरपुर में कैंप लगाकर सेंपलिंग ली गई है। कैंप में 80 टेस्ट लिए गए। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कैंप में आए लोगो को मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई तथा उन्हे एक दूसरे से उचित बनाकर रखने की अपील की गई है। कैंप में ग्राम प्रधान विनोद कुमार का सहयोग रहा। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पूनम, एलटी सिकंदर, नीतू, समेत ग्राम प्रधान विनोद प्रधान मौजूद रहे।
शिक्षा विभाग ने कसी कमर 80 प्रतिशत विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण
पुरकाजी। विकास क्षेत्र पुरकाजी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित क्षेत्र में संचालित राजकीय एवं सहायता प्राप्त कस्तूरबा गांधी मैं शासन द्वारा उपलब्ध 80ः विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया है ताकि आगामी महीना सब ठीक-ठाक रहा तो सरकारी विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके
विकास क्षेत्र पुरकाजी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित राजकीय जूनियर हाई स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी तथा एडि ड सहायता प्राप्त विद्यालय शिक्षा सत्र 2020 2021 कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी के चलते सभी विद्यालय नए सत्र से बंद है जिन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए शासन निर्देशानुसार शिक्षा विभाग ने अब कमर कस ली है बच्चों के भविष्य को संभालने के लिए हालांकि नए सत्र से ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया जा रहा है किंतु शासन इससे संतुष्ट नहीं है सब ठीक ठाक रहा तो 1 सितंबर से सरकार सरकारी सभी विद्यालय खोलने पर विचार कर सकती है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि विकास क्षेत्र पुरकाजी अंतर्गत 85 प्राथमिक एवं 42 उच्च प्राथमिक तथा तीन सहायता प्राप्त एवं कस्तूरबा गांधी तथा क्षेत्र के राजकीय जूनियर हाई स्कूल कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक में अध्ययनरत लगभग 12000 छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन शिक्षण हेतु शासन से उपलब्ध 80ः निशुल्क पाठ्य पुस्तकें क्षेत्र के विद्यालयों हेतु न्याय पंचायत संसाधन केंद्र एनपीआरसी पर भेज दी गई है इन के माध्यम से शीघ्र ही उक्त पाठ्य पुस्तकें विद्यालयों में वितरित कर दी जाएगी विकास के पुरकाजी अंतर्गत शेरपुर खादर एमपीआरसी को छोड़कर बाकी सभी 06 एनपीआरसी पर सत प्रतिशत पाठ्य पुस्तकें भेजी जा चुकी है उन्होंने कहा है कि एनपीआरसी शेरपुर में भी बहुत जल्दी पाठ्य पुस्तक भेज दी जाएगी।

