Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगरः नक्सली हमले में शहीद जवान विकास का पचैंडा कलां में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर जवान की अंतिम यात्रा में भारी जनसमूह, विभागीय अधिकारियों सहित कई मंत्री, विधायक एवं शहर की हजारों की भीड़ भी रही शामिल, सभी ने शहीद जवान जिंदाबाद, भारत माता की जय, जब तक सूरज चाँद रहेगा विकास तेरा नाम रहेगा के लगाये जयकारे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छतीसगढ़ में शहीद हुए जनपद निवासी जवान विकास का आज पार्थिव शरीर जैसे ही जनपद में दाखिल हुआ तो हजारों वाहनों के काफिले के साथ अंतिम यात्रा वाहन शहर के ह््रदय स्थल शिव चौक पहुंचा।

जहां पहले से ही मौजूद शहर की जनता, जनप्रतिनिधयों, सहित जिला पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।

बता दें २०८ कोबरा बटालियन में डिप्टी कमांडर थे शहीद विकास सिंघल जोकि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के दौरान शहीद गए २०१० में सेना में भर्ती हुए थे शहीद जवान विकास सिंघल।

शहीद की अंतिम यात्रा में मंत्री सुरेश राणा ,राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पालिका चेयरमैंन अंजू अग्रवाल , अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल सहित जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे एस एस पी अभिषेक यादव सीओ नई मंडी धनंजय कुशवाह सहित हजारों की भीड़ शामिल रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − six =