उत्तर प्रदेश

Meerut: थानेदार के रोकने पर भड़की छेड़छाड़ पीड़िता, सुनाई खरी-खोटी

Meerut:  एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान थानेदार ने छेड़छाड़ पीड़िता को अधिकारी से मिलने से रोक दिया। इस वजह से उनमें बहस हो गई। पीड़िता ने थानेदार व सिपाही को खूब-खरी खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ने पर महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवती को शांत किया और अधिकारियों से मिलवाया। उन्होंने युवती के सामने पुलिसकर्मियों को लताड़ लगाई और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

वहीं युवती पर शिकायत पत्र वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। प्रताड़ना बढ़ने पर युवती शिकायत लेकर दोबारा थानेदार के पास पहुंची। आरोप है कि थानेदार ने युवती से अभद्रता करते हुए भगा दिया। थाना पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत होकर युवती मंगलवार को कार्रवाई की मांग के लिए एसएसपी कार्यालय गई थी।

यहां गेट पर तैनात सिपाही ने युवती को थानेदार के पास शिकायत पत्र लेकर भेज दिया। युवती के मुताबिक थानेदार और सिपाही ने आश्वासन देकर उसे दोबारा थाने जाने के लिए बोल दिया। इस पर युवती भड़क गई। उसने परिसर में थानेदार श्योपाल सिंह को खूब-खोटी सुनाई। जिस वजह से हंगामा हो गया। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने सीओ सदर देहात पूनम सिरोही को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 11 =