विश्व हिन्दू महासंघ की: प्रांतीय अधिवेशन की रूप रेखा हेतु नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न हुई बैठक
विश्व हिन्दू महासंघ की एक अति आवश्यक बैठक आगामी माह काशी में होने जा रहे 3 दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन, एवं प्रकाशित होने वाली पत्रिका पराक्रम की रूप रेखा हेतु लखनऊ के नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भिकारी प्रजापति व संचालन श्याम बिहारी अवस्थी ने किया.प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने उपस्थित विभिन्न मंडलों , जनपदों के अध्यक्ष समेत मौजूद मातृशक्तियों का स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने कार्यक्रम की सफलता हेतु पर्याप्त मद एकत्रित करनेका सुझाव दिया व सभी को एकजुट होकर कार्य करने हेतु प्रेरित भी किया।
प्रदेश अध्यक्ष अस्वस्थ होने के बाद भी बैठक में उपस्थित हुए और सभी को जरूरी दिशा निर्देश दिया ।धन्यवाद ज्ञापन, श्री श्यामबिहारी अवस्थी, संचालन-श्री राजकुमार निगम जी,श्री प्रमोद त्यागी जी मंत्री,ओमप्रकाश सिंह जी, ने संयुक्त रूप से संचालन, किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री रुद्रकुमार पाठक जी ,महामंत्री श्री वी पी सिंह,दिनेश पुष्पाकर, अवनीश कटियार जी,श्री संतोष श्रीवास्तव जी,श्रीमती संतोष मिश्रा जी महामंत्री, मातृशक्ति,श्रीमती विनोद जैन जी,श्री आनन्द जी टंडन(पप्पन जी)अध्यक्ष सोशल मीडिया प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ उत्तरप्रदेश, उपस्थित रहे।

