उत्तर प्रदेशसंपादकीय विशेष

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से हो रही थी ज्‍यादा RCDC फीस की वसूली, हुआ खुलासा

लखनऊ उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन आईटी विंग की लापरवाही और मनमानी से नियामक आयोग के आदेश के बाद भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से रिकनेक्शन और डिस्कनेक्शन (आरसीडीसी) की फीस के रूप में 600 रुपये की वसूली अब तक जारी रही।

बीते 11 नवंबर को ही नियामक आयोग ने अपने आदेश में पांच किलोवाट तक 100 और इससे अधिक क्षमता पर 200 रुपये फीस इसके लिए निर्धारित कर दिया था।

अब जबकि इस मामले का खुलासा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने किया है तो अफसरों के हाथ पैर फूल रहे हैं। नियामक आयोग के आदेश के बाद भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से आरसीडीसी के मद में 600 रुपये फीस 40 दिनों तक वसूली जाती रही और किसी अधिकारी का ध्यान इस पर नहीं गया।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता (आईटी) और निदेशक वाणिज्य एके श्रीवास्तव को इससे अवगत कराया।

21 दिसंबर को आरसीडीसी की फीस 600 रुपये लिए जाने की प्रति इन अधिकारियों को दिखाई। जिसके बाद पावर कारपोरेशन के अधिकारी हरकत में आएं।

जिसके बाद साफ्टवेयर में बदलाव करने का काम शुरू कराया गया। उपभोक्ता परिषद ने निदेशक वाणिज्य से मांग की है कि 11 नवंबर के बाद से इस मद में जिन उपभोक्ताओं से अधिक फीस ली गई है उसका समायोजन बिजली बिल में किया जाए।

UPPCL अधिकारी मात्र वीडियो कांफ्रेसिंग में व्यस्त: अब ना जाने कब होगा फरियादियों का काम

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =