Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar श्री राम कॉलेज के एमएफए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

Muzaffarnagar श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के एमएफए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने माँ शाकुम्बरी विश्वविद्यालय के परीक्षा फल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परिणाम में एमएफए प्रथम सेमेस्टर में अप्लाईड आर्टस से मुक्ता सैनी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, केशव गर्ग ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं जिज्ञासा जोशी ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।  

एमएफए प्रथम सेमेस्टर में ड्राइिंग एंड पेंटिंग से मेहरीन अंजुम ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं पलपल ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा शीतल रानी ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षक व् परिजनों को दिया।एमएफए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बताया की उन्होंने परीक्षा की तयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की है।

इस अवसर पर Muzaffarnagar श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा की निरंतर कठिन परिश्रम से ही सफलता संभव हो पाती है। अतः युवाओं को निरंतर सफलता प्राप्ति के प्रयास करते रहना चाहिए।श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग के निदेशक डॉ मनोज धीमान ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की तथा विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका की सहराना की।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज के ललित विभाग के विभागाध्यक्षा मीनाक्षी काकरान एवं प्रवक्ता रजनीकांत, बिन्नू पुंडीर, अनु नायक, रीना त्यागी, मयंक सैनी, अजित मन्ना और सोनी श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 3 =