उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar के उद्यमियों द्वारा 700 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिलने पर सीएम को मंत्री कपिल देव ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर के उद्यमियों द्वारा 700 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिलने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग उठाई।

फरवरी 2023 में लखनऊ में आयोजित होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले ही प्रदेश को निवेश के प्रस्ताव मिलने प्रारंभ हो गए हैं। इसी कड़ी में जनपद मुजफ्फरनगर के उद्यमियों द्वारा प्प्। (इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन) के बैनर तले प्रदेश में 700 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विदित रहें, हाल ही में 24 दिसंबर को भोपा रोड स्थित प्लासा होटल में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर मंत्री कपिल देव ने जनपद के उद्यमियों की निवेश की मंशा तथा उनकी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विकास प्राधिकरण द्वारा इण्डस्ट्रीज की पूरी जमीन पर विकास शुल्क वसूले जाने पर पुनर्विचार करने, प्राधिकरण के गठन से पूर्व संचालित फैक्ट्री, हॉस्पिटल, भवन, बैंकट हॉल आदि पर मानचित्र संबंधी नियमों में शिथिलता बरतने व व्ज्ै स्कीम लागू करने तथा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के कारण उत्पन्न समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में स्वावलंबन, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का माहौल बना है जो कि औद्योगिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपने वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 2 =