उत्तर प्रदेश

Mirzapur: नाबालिग छात्रा के साथ किया 6 माह तक रेप, बीजेपी नेता विजय गुप्ता को पार्टी से निकाला गया

Mirzapur  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बीजेपी नेता विजय गुप्ता को गुरुवार को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया. विजय गुप्ता बीजेपी के पिछड़ा मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष था. आरोप है कि विजय गुप्ता ने नौकर के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया और फिर उसका गर्भपात भी करवाया. बीजेपी जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने यह कार्रवाई की है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि विजय गुप्ता का नाम एक प्रकरण विशेष में आने की वजह से उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों से निलंबित किया जाता है.

बता दें कि आरोपित बीजेपी नेता गांव का प्रधान भी है. इस मामले में पुलिस ने अभी विजय गुप्ता को गिरफ्तार नहीं किया है. जबकि उसके नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरा मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है. घटना की जानकारी तब हुई जब सोमवार को लालगंज अस्पताल में एक छात्र गर्भपात कराने पहुंची। मां ने बताया कि बेटी को अचानक से उल्टियां होने लगी. जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 6 माह की गर्भवती है. जिसके बाद उसका गर्भपात करा दिया गया.

मां ने आरोप लगाया कि 6 माह पहले आकाश केसरी छात्रा को विजय गुप्ता के रेस्टॉरेंट लेकर गया था. जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं बाद में उसे गर्भपात की दवा भी खिला दी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21210 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 3 =