उत्तर प्रदेश

एमएलसी ने समर्थको के साथ गांधी भवन में किया धरना प्रदर्शन, किसान मोदी को सबक सिखाने का काम करेंगे: राजू यादव

बाराबंकी। हिंदुस्तान की बहरी गुगी सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में जनांदोलन किया जा रहा है। वही जिले में भी एमएलसी राजेश यादव “राजू” जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज के साथ गांधी भवन में गाँधी प्रतिमा के नीचे बैठकर किसान विरोधी बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

राजू यादव कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान विरोधी बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित था

परन्तु सरकार की हाठ धरमी नीति की वजह से प्रशासन ने किसानों के समर्थन में सपा केन्द्र सरकार के काले कानून के खिलाफ शान्ति पूर्ण से महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा के नीचे गांधी भवन में प्रर्दशन कर रहे सपा एमएलसी राजेश यादव राजू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया

परंतु समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं ने खबर पाते ही राजेश यादव के साथ पहुंच कर रोड पर धरना प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारों से प्रशासन की नींद हराम कर दी।

राजेश यादव् जी ने कहा कि जबतक यह किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं हो जाता समाजवादी पार्टी का विरोध जारी रहेगा।और उन्होंने कहा कि 2022 में इस जुल्मी जालिम सरकार को यही किसान बटन दबा कर सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे

और किसान के बेटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। आज पूरे देश में किसान, नौजवान, मुसलमान, सभी परेशान है

लेकिन सत्ता में बैठे गूंगे बहरे लोग उनकी आवाज को नजर अंदाज कर रहे हैं इनको तो ऊपर वाला भी नहीं माफ करेगा।

मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन हफीज भारती, हिमांशु, यशवंत यादव, आकाश बक्श, आलोक, रवी, अभिषेक वर्मा, शिवाम यादव, विकास चन्द वर्मा, वैभव सैनी, राजेन्द्र वर्मा, चन्दन, उमेश यादव, अमित चौधरी, अारेन्द्र, ने गिरफ्तारी दी!!

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 14 =