Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गन्ना रेट न बढ़ाकर मोदी सरकार ने किया स्वामीनाथन रिपोर्ट व किसानों से धोखा-प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर| समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने मोदी सरकार के तीसरे साल भी गन्ना रेट न बढ़ाने को सरकार का मिल मालिकों के प्रति समर्पण व किसानों के साथ विश्वासघात बताया है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार बिजली,खाद,डीजल के बढ़े दामो ने किसानों की कमर तोड़ दी है वही गन्ने के रेट को मिल मालिकों से सांठगांठ कर तीसरे साल भी स्थिर रखकर किसानों को बर्बाद किया जा रहा है।

प्रमोद त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने के बयान पर भी देश के किसानों से झूठ बोल रहे हैं क्योंकि स्वामीनाथन रिपोर्ट में ही गन्ना रेट प्रत्येक वर्ष 10 फीसदी बढ़ाने की सिफारिश है ओर मोदी सरकार द्वारा तीन साल में भी गन्ना रेट न बढ़ाकर स्वामीनाथन रिपोर्ट व किसानों से धोखा किया गया है।

उन्होंने कह कि सरकार के किसान विरोधी इस निर्णय की समाजवादी पार्टी निंदा करते हुए किसान हितों व महँगाई से बर्बाद किसानों के गन्ना रेट बढ़ाने की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरकार द्वारा किये जा रहे इस विश्वासघात पर सपा खामोश नही रहेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + ten =