माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल – ब्रिटिश कॉउन्सिल सर्टिफिकेट कार्यशाला का आयोजन
माउंट लिटरा ज़ी स्कूल लिंक रोड गांधी कॉलोनी में “ब्रिटिश काउंसिल सर्टिफिकेट” के लिए “इंटरनेशनल स्कूल अवॉर्ड्स” से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
इस कार्यशाला में कक्षा जूनियर.केजी, सीनियर केजी एवं कक्षा प्रथम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी हासिल की ।
उन्होंने भारतीय, रूसी,चाइनीस एवं मैक्सिकन खाना बनाने में प्रयोग किए जाने वाले फल सब्जी अनाज मसाले एवं तकनीक का ज्ञान प्राप्त किया और अध्यापिका एवं अभिभावकों के सहयोग से विभिन्न देशों की लोकप्रिय खाना बनाने की विधियों को सीखा । नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने एप्रन एवं शेफ कैप लगाकर विधिवत तरीके से खाद्य पदार्थ बनाए ।
इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज, प्रधानाचार्य श्री पीयूष गुप्ता जी व उप प्रधानाचार्य श्रीमती रमनीत जी एवं तीनो कक्षाओं के अभिभावक उपस्थित रहे।
श्रीमती चारू भारद्वाज जी ने अपने अभिभाषण में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में बढ़ते हुए प्रदूषण से प्रदूषित बाजार से मिलने वाली खाद्य सामग्री को नकार कर बच्चों में शुद्ध एवं स्वास्थ्य वर्धक भोजन के प्रति जागरूकता के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। डॉ पीयूष गुप्ता जी ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कराया और कहा कि शुद्ध भोजन हमें स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन प्रदान करता है।
अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य जी ने सभी अभिभावकों विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को धन्यवाद करते हुए भविष्य में ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन के लिए प्रेरित किया।
