Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ठंड से कांपे हाड, दोपहर में धूप से मिली राहत

2 22 |मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनो से हो रही सर्दी व बादलो के बीच दोपहर के समय निकली धूप से लोगो को राहत महसूस हुई। धूप निकलने पर लोगो नेेेेेेेेेेेेेेेेेे धूप का भरपूर आनन्द लिया।

धूप मे बैठने के साथ लोगो ने अपने बिस्रों व अन्य गर्म कपडो को भी धूम मे फैलाया ताकि इन सभी कपडो मे से नमी निकल सके। वहीं दूसरी और सर्दी के कारण छुटटी बिता रहे बच्चो ने धूप निकलने पर जमकर क्रिकेट का आनन्द लिया। धूप निकल जाने से बुजुग व्यक्तियों ने भी राहत की सांस ली।

धूप के कारण आमजन के साथ पशु पक्षियां ने भी राहत महसूस की। कई दिन बाद निकली धूप का सभी ने भरपूर आनन्द उठाया।
पहाड़ों की बर्फबारी, बारिश के कारण मैदानी क्षेत्र ठिठुर रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।

दिन के मुकाबले रात में शीतलहर का प्रकोप अधिक है। हाड़कंपा देने वाली ठंड में लोग बेहाल हो गए हैं। बर्फीली हवाएं शरीर को चीरकर निकल रही है। सर्दी के आगे बचाव के उपाय बौने साबित हो रहे हैं।

दिसंबर के अंत में सर्दी विकराल हो गई है। सुबह के वक्त कोहरे की चादर छायी रही। इससे सड़क और रेल मार्ग भी प्रभावित हो गया। दिन के मुकाबले रात्रि में ज्यादा तीखी शीतलहर है। रात्रि नौ बजे के बाद हवाओं की रफ्तार बढ़ रही है। वही दिन में धूप के बाद शाम के समय फिर शीतलहर शुरू हो गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk