मीडिया जगत से जुड़े लोगों में शोक: माफियाओं द्वारा की गई पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या
जनपद प्रतापगढ़ में शराब माफियाओं के कृत्य का भंडाफोड़ करने पर माफियाओं द्वारा की गई पत्रकार की हत्या से समूचा मीडिया जगत मर्माहत होने के साथ ही जबरदस्त गुस्से में आ गया है। पत्रकारों की चेतावनी है कि यदि जल्द से जल्द हत्यारों को सलाखों के पीछे न पहुंचाया गया तो पत्रकार समाज सड़क पर आन्दोलन करने को मजबूर हो जायेगा।
टीवी पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव ने विगत दिवस प्रतापगढ़ के शराब माफियाओं के खिलाफ खबर चलाई, जिसके बाद माफिया पत्रकार से नाराज हो गये इसकी शिकायत 12 जून को एडीजी प्रयागराज से सुलभ श्रीवास्तव ने करते हुए अपने और परिवार के जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
प्रतापगढ़ में संवाददाता सुलभ श्रीवास्तव का #निधन। शहर से 7 किलोमीटर दूर कटरा इलाके में बाइक पलटने से सिर में आई थी गंभीर चोट।क्राइम ब्रांच द्वारा अपराधियों को पकड़े जाने की खबर की कवरेज कर घर लौट रहे थे सुलभ श्रीवास्तव। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ हादसा pic.twitter.com/22oivxNFjr
— News & Features Network (@mzn_news) June 13, 2021
सुलभ श्रीवास्तव द्वारा सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद ही दूसरे दिन 13 जून को कटरा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पत्रकार की लाश मिली ऐसे में इतना तो स्पष्ट होता है कि इस हत्याकांड के पीछे शराब माफियाओ के हाथ होने की पूरी संभावना है। पत्रकार के हत्या की खबर आते ही मीडिया जगत से जुड़े लोगों में शोक छा गया। वहीं पर खबर चलाये जाने को लेकर पत्रकार की हत्या को चतुर्थ स्तम्भ पर हमला माना जा रहा है।
बड़ी संख्या में पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शासन से मांग किया है कि सुलभ के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर सलाखों में कैद किया जाए। साथ ही खबर को लेकर पत्रकार की हत्या काण्ड को गम्भीरता से लेते हुए परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता राशि सरकार द्वारा दिया जाये।
