वैश्विक

भारत ने यूक्रेन के साथ किया ‘एयर बबल’ समझौता, अब कुल देशों की संख्या बढ़कर 17 हुई

कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंधो की वजह से एक देश के लोग दूसरे देश में फंसे हुए हैं ऐसे में सरकार वंदे भारत मिशन के बाद अब एयर बबल व्यवस्था पर समझौता कर रही है। सरकार ने इस व्यवस्था के तहत बुधवार को यूक्रेन के साथ करार किया है।        

वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि भारत ने अब तक 17 देशों के साथ एयर बबल पर समझौता कर लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ओमान, भूटान, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी समेत अन्य देशों के साथ पहले ही यह समझौता कर चुकी है।

‘एयर बबल’ करार द्विपक्षीय हवाई कोरिडोर है जो कोरोनोवायरस के कारण विभिन्न देशों द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंध के बीच उन्हें राहत देने के लिए स्थापित किया जा रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =