Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: चरथावल कस्बे के खुसरोपुर रोड मुख्य बाजार में खड़ी कार बनी आग का गोला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) /चरथावल। जनपद में स्थित थाना चरथावल क्षेत्र के मुख्य कस्बे में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मुख्य बाजार में खड़ी एक वैन में संदिग्ध परिस्थिति में शॉर्ट सर्किट के चलते एका एक भीषण आग लग गई। बाजार में खड़ी कार में आग लगता देख आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया आनन-फानन में ही पूरा बाजार बंद होता चला गया और दुकानदार इधर उधर जान बचाने को भाग लिए।

कार में लगी आग ने एकदम से इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी किसी ने भी कार के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं दिखाई उधर किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल और दमकल विभाग को भी दे दी

जहां बताया जा रहा है कि कस्बे में कोई भी दमकल की गाड़ी ना होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी मुजफ्फरनगर मुख्यालय से घण्टो बाद कस्बे में पहुंची जहां दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक आग की लपटों में कार जलकर पूरी तरह कबाड़ में बदल चुकी थी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के गांव नगला राई निवासी दानिश अपना कुछ घरेलू सामान लेने के लिए अपनी कार से कस्बे में आया था और कार कस्बे में खड़ी कर कुछ सामान खरीद रहा था तभी एकाएक उसकी कार में भीषण आग लग गई और यह भीषण हादसा हो गया।

गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई वरना एक बड़ा हादसा भी हो सकता था समय रहते तमाम दुकानदार अपनी अपनी दुकाने बन्द कर जलती हुई कार से दूर जा चुके थे । वहीं बताया जा रहा है की कार में सीएनजी किट लगी थी अंदेशा लगाया जा रहा है की उसकी गैस में शार्ट शर्किट हुई हो और आग लग गई । स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह गैस किट लगी गाड़ियों में अचानक आग लग रही है उससे क्षेत्र के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है

जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग सहित स्थानीय पुलिस को भी समय-समय पर ऐसे वाहनों की गहनता से जांच कर लेनी चाहिए जिनमें गैस किट आदि लगी हों।क्या यह गैस किटें मानकों के अनुरूप लगाई गई है या फिर ऐसे ही अर्जी फर्जी गैस किट लगा क्षेत्र में गाड़ियां घुमाई जा रही है कहीं गैस किट लगी गाड़ियों से कोई बड़ा हादसा क्षेत्र में ना हो जाए।चरथावल कस्बे के खुसरोपुर रोड का है पूरा मामला।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 12 =