संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: भीषण गर्मी से नागरिक परेशान, सुबह नौ बजे के बाद से ही आग उगल रही हैं सूरज की किरणें

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar )  भीषण गर्मी पड़ रही है। जनपद में दो दिनों से लगातार पारा बढ रहा है। सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज की किरणें आग उगल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार १६ तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। १७ को बारिश हो सकती है।
इस बीच तापमान के ४२ डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।

तापमान में तेजी के साथ दोपहर में भी आंद्रता का स्तर उच्च बना रहा। धूप में लोग पसीने से तरबतर रहे। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में निकलने की हिम्मत नहीं हुई। जो निकले उनके गर्मी असहनीय हो गई। वेस्ट यूपी में गर्मी चरम पर है। नगर में तेज धूप के कारण निकलना भी दुर्भर हो रहा है।

तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण लू का सामना भी करना पड रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। वहीं शनिवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई थी। गर्मी का रिकार्ड लगातार बढता जा रहा है जैसे जैसे मई का माह बीतता जा रहा है वैसे वैसे गर्मी भी उफान पर पहुंच रही है।

गर्मी का आलम यह है कि दिन में निकलने से व्यक्ति परहेज कर रहा है और अगर निकलना भी पड रहा है तो बचाव के साथ निकल रहा है। उफ ये गर्मी! मई के महीने में गर्मी अपने सारे पुराने रिकोर्ड तोडने में लगी है। सडकों पर तेज धूप और घर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है।

भीषण गर्मी से बचाव को लोग हर मुमकिन कोशिशों में लगे है, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी गर्मी से निजात मिलती नजर नही आ रही है। इस बार गर्मी पिछले कई सालों के रिकोर्ड तोड चुकी है। गर्मी का आलम यह हो चला है कि न दिन में चौन है और रात में। सवेरे दिन निकलते है आसमान में से तेज धूप के साथ आग बरसनी शुरू हो जाती है।

जैसे जैसे सूर्य सिर में ऊपर पहुंचता है तो गर्मी पूरी तरह से असहनीय हो जाने से लोगों का सडकों पर निकलना भी दुभर हो जाता है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप इस कदर रहता है कि सडकों और बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसर जाता है। बाजार की बात करे तो दोपहर १२ बजे से करीब २ बजे तक इक्का दुक्का लोग की जरूरी कामों से नजर आते है।

दुकानदार भी बिना ग्राहकों के खाली बैठे दिखाई पडते है। जैसे जैस धूप का कहर कम होता है तो लोग अपने कार्यो से बाजार की ओर निकलते है। रात्रि में भी इन दिनों इतनी उमस बढने लगी है कि घरों में भी सुकून नही मिल पा रहा है। पंखों की हवा गर्म और कूलर तथा एसी भी फेल होते दिखाई पड रहे है।

गर्मी से बचाव को लोग लाख जतन कर रहे है, लेकिन सभी फेल हो गए है। झुलसाने वाली गर्मी से हाल बेहाल हो चुका है। पेय पदार्थो की बिक्री बढ रही है ।डाक्टरों का भी यही कहना है कि शरीर में पानी की कमी न होने दे।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =