Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: मंदिर समिति को लेकर विवाद, श्री बालाजी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकलेगी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति की और से आयोजित प्रेसवार्ता में हरिशंकर मूधडा ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी धाम सेवा समिति के सानिध्य मे भगवान बालाजी की शोभायात्रा धूमधाम से आयोजित की जा रही है।

इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर मे आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई कि मंदिर समिति को लेकर कुछ विवाद की स्थिती बनी समाज के जिम्मेदार लोगों के हस्तक्षेप से सुलझा लिया जाएगा।

रजिस्ट्रार ने नई प्रबन्ध समिति के लिए 45 दिन का समय दिया है। जिसमे सभी 27 सदस्य नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे। नए पदाधिकारियों का चयन होने के पश्चात उनकी सूची रजिस्ट्रार सहारनपुर को भेजी जाएगी। और उनके अनुमोदन के बाद ही नई समिति अस्तित्व मे आयेगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान सदस्य एवं बालाजी के भक्त मौजूद रहे। इस अवसर पर स्पष्ट किया गया कि भूतकाल मे जो त्रुटियां हुई हैं, प्रयास किया जाएगा कि वो दोहरायी ना जाए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + nineteen =