Muzaffarnagar जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया हाट कुक्ड योजना का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निर्माण हेतु स्वीकृत भवनों का शिलान्यास तथा ३ से ६ वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी केंद्र में प्राइमरी शिक्षा के लिए आने वाले बच्चों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया।
इस शुभ अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में निर्मित होने वाले ३५ आंगनबाडी केंद्र भवन का शिलान्यास और हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारम्भ समारोह माननीय जिला पंचायत अयक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में कम्पोजिट विद्यालय ग्राम भोपा विकास खंड मोरना में आयोजित किया गया। उक्त समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अयक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल जी ने हॉट कुक्ड मील योजना के पुनः प्ररम्भ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु महत्वपूर्ण माना।
उन्होंने ने कहा कि उतर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास के प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में नौनिहालों के पोषण और शिक्षा के लिए आंगनवाडी केन्द्रों पर प्री प्राइमरी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु हॉट कुक्ड मील योजना आरम्भ कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चों को स्वास्थ्य और शिक्षा के पर्याप्त अवसर मुहैया कराने पर वे कल भारत के श्रेष्ठ नागरिक बनेंगे तथा देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।
कार्यक्रम के अयक्ष ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हॉट कुक्ड मील योजना माध्यम से बच्चों और उनके माता पिता को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में जागरूक किया जा सकेगा। जिला विकास अधिकारी मत्स्येंद्र नाथ त्रिवेदी ने हॉट कुक्ड योजना के सफल संचालन के लिए सभी स्टेक होल्डर विभागों, आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग को शुभकामनाएं दी। सभा को बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा भी संबोधित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्राम भोपा के १० आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले १५० बच्चों को हॉट कुक्ड मील के रूप में तहरी और खीर परोसा और नियमानुसार गुणवत्ता को चेक करने हेतु स्वयं भी भोजन को चखा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मोरना अक्सीर अली, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री योगेंद्रत्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी अमर वीर तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य सेविकाएं श्रीमती मंजू सिंह एवं श्रीमती देवकी रानी तथा ग्राम भोपा की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं, आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे तथा उनके मात पिता व अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।

