Muzaffarnagar: धूमधाम से मनेगा श्रीगणपतिधाम मे होली महोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपति धाम मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता मे बताया कि श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति की और से फाल्गुन उत्सव मनाया जाएगा।जो कि आज 01 मार्च को सायं 7 बजे केसर चन्दन होली महेश परमार, जयपुर वालो के द्वारा मंदिर प्रांगण मे आयोजित की जा रही है।
मंदिर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रमुख समाजसेवी भीमसैन कंसल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि धार्मिक कार्यक्रमो की श्रृखला मे 02 मार्च 2023 को सायं 6 बजे मेहन्दी उत्सव मन्दिर प्रांगण मे आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि 03 मार्च को एकादशी महोत्सव प्रात 09 बजे से निशान यात्रा आयोजित होगी। जो 09 बजे से नगर की हृदय स्थली शिवचौक से प्रारम्भ होकर झांसी की रानी, टाउन हाल रोड, मदन स्वीटस, भोपा पुल, गउशाला रोड, पीठ बाजार, बिल्दल बाजार, स्वीटस कॉर्नर, माता वाला मन्दिर से होते हुई मन्दिर पर पहुंच कर सम्पन्न होगी।
निशान यात्रा मे बाबा श्याम रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इसी संदर्भ मे 07 बजे से प्रभु इच्छा तक बाबा का जागरण होगा। जिसमें ब्रजरस अनुरागी साध्वी पुर्णिमा, भजन गायक नरेन्द्र कौशिक समचाना से पधारेंगे व भजन गायक मयंक धीमान एवं स्थानीय भजन गायकों द्वारा बाबा को रिझाया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने कहा कि 04 मार्च को रात्रि 7 बजे से बधाई उत्सव व उसके उपरान्त भण्डारे के साथ उत्सव समापन होगा। उत्सव के दौरान बाबा का अलौकिक श्रृंगार कलकत्ता के फूलों द्वारा विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
प्रेसवार्ता के दौरान श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष अशोक गर्ग, समाजसेवी भीमसैन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल,कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, रजत राठी, नीरज गोयल, शशांक राणा, अमित अग्रवाल, अग्रिम सिंघल आदि मौजूद रहे।

