मुजफ्फरनगर खतौली की कोरोना पॉजिटिव महिला की मेरठ में मौत
खतौली की महिला को सांस लेने में तकलीफ होने पर सुभारती में भर्ती कराई गई थीं। महिला की रिपोर्ट पहले निगेटिव आई थी लेकिन आज मरने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है।
सुभारती मेडिकल कॉलिज मेरठ में उपचाराधीन खतौली निवासी कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुँचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक महिला के परिजनों को होम क्वारंटाइन कराकर मोहल्ले को बैरिकेटिंग कराकर सील कर दिया है।
खतौली के होली चौक पक्का बाग निवासी एक महिला को सांस में तकलीफ होने के चलते परिजनों ने दस दिन पूर्व सुभारती मेडिकल कॉलिज मेरठ में भर्ती कराया था। जांचोपरांत कोरोना संक्रमित उपचाराधीन 40 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गयी।
जनपद मेरठ स्वास्थ्य विभाग द्वारा खतौली निवासी कोरोना संक्रमित महिला की मौत होने की खबर मिलते ही एसडीएम इन्द्रकान्त द्विवेदीए, सीओ आशीष प्रताप सिंह व कोतवाल सन्तोष कुमार त्यागी ने मोहल्ले में पहुंचकर नगर पालिका परिषद कर्मचारियों से मृतक महिला के घर व मोहल्ले को सैनीटाइज कराने का काम प्रारम्भ कराया।
पुलिस ने बैरिकेटिंग करके मौहल्ले को सील कर दिया है। मौहल्ला देवीदास में विद्युुतकर्मी के कोरोना संक्रमित पाये जाने के दो दिन बाद पक्काबाग निवासी महिला की कोरोना से मौत होने के चलते कस्बेवासियों में भय का माहौल है।
