Muzaffarnagar-एसडीएम बुढाना की लोकसभा सामान्य निर्वाचन २०२४ को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु हिस्ट्रीशीटस अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी जोकि लगातार कड़ी कार्यवाही करती आ रही है उनकी एक और कड़ी कार्यवाही सामने आई है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- २०२४ को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत तहसील बुढाना/विधानसभा क्षेत्र-११ बुढाना के अंतर्गत बल्नरेबील कारकों व हिस्ट्रीशीटर्स एवं अपराधिक प्रवृत्ति तथा ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा दौरान चुनाव परिशांति भंग की संभावना है
के दृष्टिगत निम्नवत कार्यवाही अमल मे लाई गईः- १. दंड प्रक्रिया संहिता, १९७३ की धारा १०७ध् ११६ के अंतर्गत अंकन पांच-पांच लाख से पाबंद किये गये व्यक्तियो की संख्याः-१०३७९ २. दंड प्रक्रिया संहिता, १९७३ की धारा ११० जी के अंतर्गत अंकन पांच-पांच लाख से पाबंद किये गये व्यक्तियो की संख्याः-२३७ ३. बल्नरेबील कारक, को पांच-पांच लाख से पाबंद किये गये व्यक्तियों की संख्याः-२९ ४. हिस्ट्रीशीटर्स, के विरूद्ध कार्यवाही में कुल व्यक्तियों की संख्याः-१७१ १०. अवैध नगदी की बरामदगीध्जब्त की गई धनराशिः-४२,३०,००० ११. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कार्यवाही मे दर्ज अभियोगो की संख्याः-०२
एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने बताया कि यह कार्यवाही लोकसभा सामान्य निर्वाचन-२०२४ के दृष्टिगत की गई है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायगी उपजिलाधिकारी ने बताया कि दौरान चुनाव आलोच्य अवधि में किसी व्यक्ति द्वारा परीशांति भंग करना अथवा करने का प्रयास करना सिद्ध होता है तो उसके बन्ध पत्र की धनराशि अंकन पांच लाख रुपए (५,००,०००ध्-) को राज्य सरकार के पक्ष में जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी द्वारा तहसील बुढाना ध्विधानसभा क्षेत्र-११ बुढाना के सभी मतदाताओं से शान्ति पूर्वक एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव को शान्ति पूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने मे सहयोग की अपील की।

