उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar Mews: सज़ा के तौर पर मासूम बच्चे का स्कूल से नाम ही काट दिया गया, स्कूल प्रधानाचार्य पर लगाया आरोप

Muzaffarnagar News:  एक प्राइवेट स्कूल की मनमानी उस समय देखने को मिली जब कक्षा एक के मासूम बच्चे ने कक्षा में शौच कर दिया। जिसपर स्कूल द्वारा सज़ा के तौर पर मासूम बच्चे का स्कूल से नाम ही काट दिया गया। इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो तब कही जाकर क्षेत्रीय खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए स्कूल को नोटिस भेजकर इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मीरापुर कस्बे में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल का है। जहां सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य ने शिक्षा के मंदिर को ही शर्मसार कर दिया आपको बता दे की स्कूल में पढ़ने वाले 5 वर्षीय कक्षा एक के एक मासूम बच्चे युवराज का नाम स्कूल से प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा द्वारा इसलिए काट दिया गया क्योंकि उस मासूम बच्चे ने स्कूल के अंदर कक्षा में शौच कर दिया था। प्रधानाचार्य की ये छोटी मानसिकता इस समय जनपद में चर्चा विषय बनी हुई है।

इस पूरे मामले में जहां मासूम बच्चे के पिता अनिरुद्ध भरद्वाज ने स्कूल प्रधानाचार्य पर आरोप लगते हुए कहा है की इस बाबत जब उन्होने प्रधानाचार्य से मिलने का प्रयास किया तो उन्होंने मिलने से ही मना कर दिया है और हमको शौच साफ़ करने के लिए कहा गया जिसको हमारे द्वारा मना कर दिया गया। अब जब हमारे बच्चे का जब नाम काट ही दिया गया है स्कूल से तो हमारे बच्चे की टीसी और फ़ीस के पैसे हमें वापस मिलने चाहिए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 12 =