वैश्विक

 जी20 का लोगो हमारी रगो में एक अहसास, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व के प्रति भारत की करुणा का प्रतीक- PM Narendra Modi

PM Narendra Modi ने मंगलवार को भारत के G20 प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम और वेबसाइट को लॉन्‍च किया. इस लोगो का दुनिया भर में इंतजार हो रहा था. विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि यह लोगो दुनिया के लिए भारत के ‘संदेश और व्यापक प्राथमिकताओं’ का प्रतिनिधित्व करता है. पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलते हुए एक कमल और उसकी सात पंखुड़ियों वाले लोगो का अनावरण किया. इस अवसर पर उन्‍होंने कहा, ‘दुनिया एक सदी में एक बार विनाशकारी महामारी, संघर्ष और बहुत सारी आर्थिक अनिश्चितता के बाद के प्रभावों से गुजर रही है. G20 लोगो में कमल का प्रतीक इस समय में आशा का प्रतिनिधित्व करता है.’

भारत के G20 प्रेसीडेंसी लोगो के लॉन्च के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे भारतीयों की रगों में एक संदेश और एक भावना के रूप में वर्णित किया. यह एक संकल्प है, जिसे हमारी सोच में शामिल किया गया है. PM Narendra Modi ने कहा, ‘दुनिया में परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों, कमल खिलेगा.’

PM Narendra Modi ने कहा कि मैं भारत के जी20 प्रेसीडेंसी के लोगो की लॉन्चिंग के ऐतिहासिक अवसर पर देशवासियों को बधाई देता हूं. ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व के प्रति भारत की करुणा का प्रतीक है. कमल, विश्व को एक साथ लाने में भारत की सांस्कृतिक विरासत और विश्वास को चित्रित करता है.

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कमल, भारत का राष्ट्रीय फूल है और भारतीय पौराणिक कथाओं में यह एक प्रमुख विशेषता है. भारत के G20 प्रेसीडेंसी के लोगो में इसका समावेश भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता, फलदायी, धन और दिल और दिमाग की पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘कमल पर सात पंखुड़ियां, विश्व के 7 महाद्वीपों और संगीत के 7 स्वरों का प्रतिनिधित्व करती हैं. G20 का यह लोगो दुनिया में सद्भाव लाएगा. इस लोगो में कमल का फूल भारत की पौराणिक विरासत, हमारी आस्था, हमारी बुद्धि का चित्रण कर रहा है.’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =