उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: बिना कागजों के चल रहे 2 फर्जी नर्सिंग होम सहारा और महक सीज

Muzaffarnagar News:  चरथावल कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई अस्पतालों पर अचानक छापेमारी की, छापेमारी के दौरान टीम ने बिना कागजों के चल रहे 2 फर्जी नर्सिंग होम सहारा व महक को सील कर दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी चरथावल इलाके में जारी है। जिससे फर्जी डॉक्टरों और नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

 गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चरथावल कस्बे में शिकायतों के आधार पर आधा दर्जन अस्पतालों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में चरथावल सीएचसी प्रभारी डॉ सतीश कुमार के साथ पुलिस टीम मौजूद रही, जिन्होंने कस्बे में 2 फर्जी नर्सिंग होम सहारा और महक को बिना कागजों के आधार पर चलते हुए मौके पर पाया जिसके चलते तत्काल दोनो नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया।

 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चरथावल कस्बे में चलाए गए फर्जी डॉक्टर और अस्पतालों के खिलाफ इस अभियान से फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप हुआ है तो वही सीएचसी चरथावल प्रभारी डॉ सतीश कुमार की मानें तो प्राप्त शिकायतों के आधार पर इन दोनों फर्जी नर्सिंग होम को सीज किया गया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + thirteen =