Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मैं 67वां स्थापना दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवीन मंडी स्थल स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मैं  ६७ वा स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने की

कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा उन्होंने वहां आए सभी व्यापारियों व सभी कर्मियों से अपील की पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए वृक्ष जरूर लगाएं जल का उतना ही इस्तेमाल करें जितना जरूरत हो उसे फालतू में ना बहाये बिजली की बचत करें तथा पॉलिथीन का प्रयोग ना करें

उन्होंने एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्विजय शर्मा व बैंक के सभी कर्मियों को ६७वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय मित्तल ने कार्यक्रम में आए सभी व्यापारियों व बैंक कर्मियों को ६७वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के दौर में सरकारी बैंकों को और अधिक सुविधाएं देने की आवश्यकता है

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक प्रतिभा जी ने किया कार्यक्रम के संयोजक मुकेश गोयल रहे कार्यक्रम में आए व्यापारियों को बैंक की नई योजनाओं की जानकारी जयंत व पंकज कुमार ने दी कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक प्रदीप कुमार गर्ग अमित अग्रवाल योगेश गुप्ता श्रीमती पूनम मौर्य ने कार्यक्रम में आए सभी व्यापारियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम में मंडी समिति सचिव सुरेंद्र शर्मा हरिशंकर मूंदड़ा श्याम सिंह सैनी अरुण खंडेलवाल राजेश गोयल अनुज सिंघल राजेंद्र सिंघल सुरेंद्र बंसल जयप्रकाश मूंदड़ा पुलकित गुप्ता शिव नारायण अग्रवाल अमित जैन सुरेंद्र कुमार दिनेश चौधरी सुशील अग्रवाल अग्रवाल मनीष चौधरी आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 13 =