Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी भीषण आग

भोपा/मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समूचे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है लगातार भीषण गर्मी से जहां आम जन जीवन अस्त व्यस्थ हो रहा है तो वहीं विद्युत उपकरण भी यदा-कदा जल रहे हैं

इस भीषण गर्मी से आम जनमानस भी खासा परेशान हो चला है । मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भोपा क्षेत्र अंतर्गत मोरना कस्बे में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी अल सुबह एक कंफेशनरी की दुकान में भीषण आग लग जाने से जहां लाखों का नुकसान हुआ है तो वहीं कन्फेसरी की दुकान के आस -पास भी कई दुकानें प्रभावित हुई है । उधर सूचना पाकर स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर तो किसी तरह काबू पा लिया लेकिन दुकान में रखे लाखों के सामान,फ्रिज आदि सामान को नहीं बचा पाए रोते बिलखते पीड़ित द्वारा अब योगी सरकार से मुआवजे की मांग की जा रही है।

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भोपा क्षेत्र की चौकी मोरना अंतर्गत मोरना मुख्य बाजार दरियाबाद भुवापुर मार्ग का बताया जा रहा है । जहां अल सुबह एक कंफेशनरी की दुकान में शार्ट शर्किट के कारण भीषण आग लग गई आधीरात के बाद लगी इस भीषण आग ने एका एक विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आने से आइस क्रीम पार्लर ,जल रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लाखों का कीमती सामान जल गया साथ ही साथ इस आग के कारण कई और दुकाने भी प्रभावित होती चली गई।

मारवाड़ी ट्रेडर्स नामक इस शॉप में लगी आग पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो निकटवर्ती पुलिस चौकी पर मामले की सूचना दी गयी मामले की गम्भीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा आलाधिकारियों को अवगत करा घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही घण्टो बाद मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की गाड़ी द्वारा आग पर कड़ी मशक्कत करते हुए काबू पाया गया लेकिन तब तक मारवाड़ी ट्रेडर्स सहित आस पास की कई दुकाने प्रभावित हो चुकी थी और मारवाड़ी ट्रेडर्स का लाखों का माल भी जलकर राख हो चूका था ।

यहां मारवाड़ी ट्रेडर्स के संचालक राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि विद्युत वोल्टेज कभी कम कभी अधिक हो रही थी सम्भवतः उसी कारण आधी रात के बाद शॉट सर्किट यह आग लगी हो आग लगने से लगभग बीस से पच्चीस लाख का नुकसान हो गया है। जीवन भर की पूँजी को आग ने स्वाह कर दिया है पीड़ित ने शासन-प्रशासन सहित योगी सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

उधर लक्की ब्यूटी पार्लर व लक्की कम्प्यूटर सेन्टर के संचालक अरुणपाल ने बताया कि पड़ोस की दुकान में लगी आग की लपटों ने उनकी दुकानों को भी चपेट में ले लिया है जिस कारण उनका भी लाखों का नुकसान हुआ है । इसके अलावा एल आई सी कार्यालय सहित एक दर्जन दुकानों की दीवारों पर भी आग लगने के चलते भारी कालिख फैल गयी है तथा दुकान के बाहर लगे विद्युत मीटर भी जल गये है। आग की लपटों से छत पर जाने वाले जीने में भारी दरारें भी पड़ गयी हैं आग लगने से सभी दुकानों में गर्मी फैली हुई है अन्य दुकानों में भी नुकसान हुआ है।

स्थानीय निवासियो ने बताया की जिस मार्केट में आग लगने की घटना घटी है उसी के बराबर में पैट्रोल पम्प भी स्थित है आग के अधिक फैल जाने से बड़ा हादसा भी हो सकता था फायर बिग्रेड द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया है। इस भीषण आग की घटना से बड़ा नुकसान व्यापारियों को हुआ है पीड़ितों ने बताया कि कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने अभी तक नहीं पहुंचा है घटना के बाद आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर भी चर्चाये जारी है।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + four =