Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बीड़ी सिगरेट के बड़े कारोबारी के यहां छापा

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर और आसपास के इलाके में बीड़ी, सिगरेट एवं साबुन आदि सामान के बड़े कारोबारी के यहां जीएसटी का छापा पडते ही अन्य कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर भूमिगत हो गए हैं।

बड़े कारोबारी के यहां जीएसटी की जांच के लिए वाणिज्य कर विभाग के आला अफसर अपने लाव-लश्कर के साथ पहुंचे हैं। मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग के अवसर पूरे लाव- लश्कर के साथ नगर की दीपगंज मंडी स्थित बीड़ी सिगरेट के बड़े कारोबारी के यहां छापामार कार्रवाई करने के लिए पहुंचे हैं।

शहर और इलाके के सबसे बड़े बीड़ी एवं सिगरेट तथा आतिशबाजी आदि के थोक कारोबारी के यहां जीएसटी का छापा पड़ने की जानकारी मिलते ही शहर के अन्य कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके भूमिगत हो गए हैं।

जानसठ रोड पर फ्लाईओवर के नीचे स्थित दीपगंज मंडी में बीड़ी, सिगरेट, साबुन, सर्फ आदि के बड़े कारोबारी के यहां छपा पडते ही दुकान पर अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी करने इलाके के गांव देहात से आए लोग भी वहां से इधर-उधर हो गए।

मौके पर लोगों का भारी जमावड़ा इस बात की जानकारी लेने के लिए जुटा हुआ है कि आखिर वाणिज्य कर विभाग के अवसरों को बीड़ी, सिगरेट के थोक कारोबारी के यहां जीएसटी की कितनी चोरी हुई मिली है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 19 =