Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हापुड प्रकरण पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हाई कोर्ट बेंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आपातकालीन बैठक द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुपालन में आज सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित व महासचिव ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक के नेतृत्व में जनपद हापुड में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्तागण पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करने व प्रशासन द्वारा घटना के सम्बन्ध में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही न किये जाने के परिपेक्ष्य में भारी संख्या में अधिवक्तागण द्वारा सिविल बार परिसर में भ्रमण कर जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को एक ज्ञापन विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रेषित किया गया

जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड का अविलम्ब स्थानान्तरण व प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरूद्ध पुलिस ने मनगढन्त झूठी कहानी बनाकर जो मुकदमें दर्ज किये हैं, उन्हें वापस (स्पंज ) किया जाये व एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरन्त प्रदेश में लागू किया जाये तथा हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को तुरन्त मुआवजा अविलम्ब दिलाया जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की गई है।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र पाल सिंह, डा० मीरा सक्सेना, श्यामवीर सिंह, अशोक कुशवाह, राजसिंह रावत, प्रवीण खोखर, सतेन्द्र कुमार, रामवीर सिंह, बिजेन्द्र प्रताप, वैभव सिंह, संगीता त्यागी, रंजना देवी, आसमा परवीन, नरेन्द्र सिंह, सुधीर गुप्ता, निपुण जैन, राकेश पाल, सौरभ पंवार, मीना पुण्डीर, अभिषेक पाल, नरेन्द्र प्रताप, सोहनलाल, सतेन्द्र सैनी, मौ० अनीस, राजगुरू दत्त, अंकित, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार, लवकुश कुमार, नरेन्द्र सिंह, सोहनलाल, सुधांशु सिंह, विष्णु, अर्जुन आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =