Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट आज से भ्रमण कर साफ-सफाई, विद्युत, बैरीकेटिंग से सम्बन्धित सत्यापन कर कंट्रोल रुम को सूचित करने के निर्देश- जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज, सैक्टर मजिस्ट्रेटो, जोनल, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं ग्राम प्रधानो, शिविर संचालको के साथ पुलिस लाइन में कांवड यात्रा की बैठक आहुत की गई। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि कांवड यात्रा केा जनसहभागित के साथ सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा।  

कहा कि इतने बडे आयोजन में जनसहभागिता की आवश्यकता है, कांवड का महत्व अधिक है। शासन की भी नजर कांवड यात्रा पर है।
उन्होने कहा कि ग्राम प्रधानो द्वारा बैठक में जो भी कमियां बताई गई है उन कमियो को अधिकारियेां को नोट करा दी गई है और शीध्र ही उनका निराकरण हो जायेगा।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानो ंसे कहा कि नहर की पटरी या गांव में लगने वाले शिवरों की साफ सफाई, विधुत, पानी, हैण्डपम्प की व्यवस्था सुनिश्चत कराई जाये। उन्होने प्रधानों से कहा कि जनपद में करोडेा कांवडिये गुजरते है वे हमारे मेहमान है उनका आदर सत्कार होना चाहिए। इसके लिए जनसहभागिता की जरूरत है।

सब मिल जुलकर इस आयोजन को सफल बनाये। और कहा कि ग्राम प्रधान सफाई अभियान चलाये तथा जहां कही भी सहायता की जरूरत होगी उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होने कहा कि कांवड पर्व केा घर के उत्सव की तरह मनाये।

उन्होने कहा कि सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट आज से कांवड यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करना शुरु कर दे। यदि कही विद्युत के तार, पेडो छटाई, कांवड मार्ग के गडढो का भराव, साफ-सफाई की व्यवस्था, शिविर के स्थान को चिन्हित कर कंट्रोल रुम को अवगत कराया जाये। कांवडियों को अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत हुई तो जिम्मेदारी तय कर कडी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होने कहा कि जो कमियां है उन्हे तत्काल पूर्ण कराया जाये। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान पूर्ण मनोयोग से कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने मे अपनी महती भूमिका निभायेगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि अगर मुजफ्फरनगर में आने वाले कांवड यात्रियो की सुविधाओ, साफ-सफाई, खाने व पानी, दवाइयो, सुरक्षा, विश्राम शिविर की व्यवस्था आदि व्यवस्था का ध्यान रखा जायेगा तो प्रदेश हमारे मुजफ्फरनगर का नाम रोशन होगा।

ग्राम प्रधानो का कांवड यात्रा में बडा सहयोग रहता है, इसी लिये आज सभी ग्राम प्रधानो के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का संचालन बिन्दुवार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, एस0पी0सिटी0 अर्पित विजय वर्गीय, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार सहित सभी उप जिलाधिकारी, ग्राम प्रधान, शिविर संचालक उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21091 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − four =