उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद  में राजेंद्र कुशवाहा की पीटकर हत्या 

Prayagraj News: धूमनगंज  इलाके में  एक बुजुर्ग व्यक्ति की पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद  में पीटकर हत्या  कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस ने मृतक राजेंद्र कुशवाहा (53) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

मुंडेरा इलाके में  मृतक राजेंद्र कुशवाहा (53) की शिव बाबू नाम के व्यक्ति से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार की शाम को दोनों पक्षों के बीच उक्त जमीन पर निर्माण को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच शिव बाबू पक्ष की तरफ से मृतक के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसके चलते राजेंद्र कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक राजेंद्र कुशवाहा की बेटी ने स्थानीय पुलिस पर भी घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाया है, मृतक की बेटी ने आरोप लगाया है की स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते उक्त जमीन पर आरोपियों द्वारा कब्जा किया जा रहा था। शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती थी। समय रहते अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आज उनकी हत्या नहीं होती।

मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइंस संतोष सिंह ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कारवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया की मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक राजेंद्र कुशवाहा के परिवार में पत्नी दो बेटे और एक बेटी है। मृतक राजेंद्र की मुंडेरा चुंगी बाद में एक मार्केट है, जिसमें 6 से अधिक दुकानें हैं और उसी दुकान के ऊपर राजेंद्र अपने परिवार के साथ रहता है ।

राजेंद्र की जमीन पर एक दबंग पहले से चाय की दुकान लगाता हुआ आ रहा है जिसकी शिकायत उसने नगर निगम से की थी और आज जब नगर निगम की टीम दबंग की दुकान को हटाने आई तो दबंग चाय वाले ने कुछ लोग के साथ मिलकर के राजेंद्र के साथ झगड़ा शुरू कर दिया. लोगों के अनुसार दबंग चाय वाला नशे का सामान बेचता था जिसकी शिकायत राजेंद्र कुशवाहा ने नगर निगम के अधिकारियों से की थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =