Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सुसाइड स्पॉट बनी भोपा नहर- नहर में लगाई महिला ने बच्चों संग छलांग

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा थाना इलाके की गंगनहर में एक महिला अपने ४ बच्चों के साथ गंगनहर में कूद कई। ये तो गनीमत रही कि महिला को नहर में छलांग लगाते हुए उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देख लिया, जिसमें बाद राहगीरों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर ही नहर में छलांग लगा दी और बड़ी मशक्कत के बाद २ बच्चों समेत महिला को बाहर निकाल लिया।

हालांकि दो बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए, जिनकी तलाश में रेश्क्यु ऑपरेशन चलाकर पुलिस पूरी मेहनत करने में जुटी हुई है।दरअसल भोपा थाना इलाके की नहर पटरी से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा कि एक महिला ने अपने ४ बच्चों को पहले एक-एक करके नहर में फेंका और फिर खुद भी नहर में छलांग लगा दी।

ये देखकर राहगीर दहल उठे और अपनी जान दांव पर लगाते हुए हिम्मत कर नहर में छलांग लगा दी। बड़ी मशक्कत के बाद राहगीरों ने महिला और उसके दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन दो बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए।

बच्चों की तलाश में पुलिस का रेश्क्यु ऑपरेशन

मामले की जानकारी मिलते ही भोपा थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और महिला एवं उसके बच्चों को अस्पताल भिजवाने के साथ-साथ पानी में बहे बाकी दोनों बच्चों की तलाश में रेश्क्यु ऑपरेशन चला दिया। पुलिस ने तत्काल कई गोताखोरों को मौके पर बुलाया और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। मौके पर भारी पुलिस बल और इलाके के काफी लोग इकट्ठा हैं।

चरथावल इलाके की रहने वाली है महिला

पीड़ित महिला चरथावल थाना इलाके के अलावलपुर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे के बाद से महिला बदहवाश हालत में थी, जिसको पुलिस ने दोनों बच्चों समेत तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पहले खिलाई आईसक्रीम, फिर नहर में दिया धक्का

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, महिला काफी देर से गंग नहर के आसपास बच्चों को लिए घूम रही थी। बच्चों को नहर में धकेलने से पहले उसने उन्हें आईक्रीम भी खिलाई, जिसके बाद महिला नहर के पास पहुंची और पहले चारों बच्चों को नहर में धक्का दिया। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि महिला वहां कैसे पहुंची और उसका ये आत्मघाती कदम उठाने के पीछे कारण क्या है?

सुसाइड स्पॉट बनी भोपा नहर

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी ने भोपा गंगनहर में छलांग लगाई हो। इससे पहले भी सैंकड़ों मामले ऐसे संज्ञान में आ चुके हैं, जिनमें लोगों ने पहुंचकर नहर में छलांग लगाई हो और अपनी जीवनलीला समाप्त की हो। महिना-दो महिना में इस इलाके में नहर में कूदकर जान देने की खबरें आती ही रहती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21032 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 17 =