Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छात्रों को कुशल व बहुमुखी प्रतिभा के धनी बनाने का आह्वान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कॉलेजों में संपर्क कर छात्रों को कुशल व बहुमुखी प्रतिभा के धनी बनाने का आह्वान किया।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोडकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आज नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी क्षेत्र के जैन कन्या इंटर कॉलेज, दीपचंद ग्रेन चौम्बर इंटर कॉलेज तथा वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज में संपर्क कर शिक्षकों व विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कॉलेज स्टाफ से संवाद कर मोदी सरकार की ९ वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए आगामी २०२४ के चुनाव में भाजपा के समर्थन की अपील की। उन्होंने आत्मनिर्भर तथा विकसित समाज का निर्माण करने वाले युवाओं को विद्यार्थी जीवन से ही कौशल विकास कार्यक्रमों से जोडने पर बल दिया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि सशक्त भारत के शिल्पकार के रूप में कुशल युवा पीढ़ी की अत्यंत आवश्यकता है।
कॉलेज के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को समसामयिक घटनाओं से परिचित कराने, स्थानीय, राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर समझ विकसित कराने तथा उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में कुशल बनाकर विकसित भारत के निर्माण में सहयोग की अपील करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी के दूरगामी नेतृत्व में केंद्र सरकार शानदार तरीके से जन कल्याण को प्रतिबद्ध है तथा हर बेरोजगार को कुशल बनाकर उसकी जीवन शैली में परिवर्तन लाने को प्रयासरत है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या जैन कन्या इंटर कॉलेज डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, प्रधानाचार्य दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज श्री विजय शर्मा, प्रधानाचार्या वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज डॉ. राजेश कुमारी, भाजपा जिला महामंत्री रेणु गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, प्रियांशु जैन, मंडल महामंत्री डॉ. अशोक, विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − nine =