Muzaffarnagar News: चरथावल पुलिस ने तमंचे, कारतूस सहित किया गिरफ्तार
चरथावल। (Regional News)चरथावल पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक आरोपी को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने के उददेश्य से तथा खासतौर पर विधानसभा चुनाव के मददेनजर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग/तलाशी अभियान के तहत पुलिस ने सीओ सदर के निर्देशन मे क्षेत्र मे चैकिंग तथा गश्त के दौरान गांव मुथरा पुलिया के समीप आरोपी रहीस पुत्र भूरा निवासी मौहल्ला धांगड पटटी कुटेसरा थाना चरथावल को एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व कार के साथ मौके से गिरफ्तार किया है।
इंस्पैक्टर थाना चरथावल ज्ञानेन्द्र बौद्ध की मौजूदगी मे आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर ओमेन्द्र सिह,का.अंकित कुमार,का.रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 25/22 धारा 3/25 आर्मस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जैसा कि सभी जानते हैं कि यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा हुआ है। पुलिस और प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। जहां प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रों पर दौरा कर व्यवस्थाओं को पूरा कराने में लगे हुए हैं, तो वहीं पुलिस भी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता का पालन कराए जाने के लिए दूसरे जनपदों से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर तलाशी ले रही है।
विधानसभा निर्वाचन २०२२ के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था सुद्रढ रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले संवेदनशील स्थान, हाइवे, मुख्य चौराहा आदि पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चौकिंग की जा रही है। जनपदीय बॉर्डरों पर भी मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों को चौक किया जा रहा है
इस दौरान टीम ने कार व अन्य बड़े वाहनों की डिग्गियों व बोनटों को खुलवाकर तलाशी ली और वाहन चालकों से भी चुनावी समय में कोई भी ऐसा सामान जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो व चुनाव प्रचार सामग्री साथ लेकर ना चलने के लिए कहा गया। अचानक चले चेकिंग व तलाशी अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त भूषण उर्फ मोनू पुत्र स्व0 वीरसैन निवासी ग्राम लछेडा थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को जिला महिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 अनिल तोमर द्वारा वांछित अभियुक्त अजय पुत्र जय सिंह निवासी मौहल्ला शिवपुरी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को रोडवेज बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त मिन्टू पुत्र विजेन्द्र निवासी डुआरा खुर्द थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार राघव द्वारा गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्तगण आसिफ उर्फ काला पुत्र सलीम निवासी पिथौरा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर, साहिल पुत्र बाबुल निवासी ग्राम पिथौरा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगण के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शिवराज सिंह तोमर द्वारा वांछित अभियुक्त जोनी पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम कितार थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम कितार से गिरफ्तार किया गया।

