Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छपार पुलिस ने किया नकबजनी की घटना का खुलासाः दो शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना छपार पुलिस द्वारा नकबजनी की घटना का अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोरों को दौराने पुलिस मुठभेड किया गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से थाना छपार पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित सामान व थाना चरथावल से विदयुत तार चोरी के अभियोग से सम्बन्धित सामान, घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप गाडी व अवैध शस्त्र बरामद किया।

जनपद में शातिर चोरध्लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार गौतम एवं थाना प्रभारी छपार अमरपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड के दौरान तेजलहेडा चौराहे के पास खिन्दडिया से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चार बैटरे, ०१ बिजली का छत वाला पंखा, ०२ बोरा बिजली का तार, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर, ०१ नाजायज चाकू व ०१ बुलेरो पिकप गाडी (यूपी१२टी-८७३१) को बरामद किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब ०३-०४ महीने पहले ग्राम पंचायत भवन बरला से ०८ बैट्री व बिजली का छत वाला पंखा चोरी किया था। बोरे में भरे बिजली तार के बारे में पूछताछ पर बताया कि यह तार हमने जुलाई माह में चरथावल से थानाभवन जाने वाले रास्ते पर बिरालसी चौकी के पास पैट्रोलपम्प के पास से बिजली लाईन का तार काटकर चोरी किया था। अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त नईम उर्फ पप्पू पुत्र नुसार कुरेशी निवासी ग्राम बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, गुलशाद पुत्र इस्लाम कुरेशी निवासी ग्राम बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।जिनके कब्जे से ०१ तमन्चा मय ०१ खोखा कारतूस व ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर, ०१ नाजायज चाकू , ०१ बुलेरो पिकप गाडी यूपी१२टी-८७३१ (घटना में प्रयुक्त), ०४ बैटरे व ०१ बिजली का छत वाला पंखा। (थाना छपार पर पंजीकृत नकबजनी के अभियोग से सम्बन्धित), ०२ बोरा बिजली का तार बरामद किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंउ०नि० सेन्सरपाल मलिक, नन्दकिशोर, है. कां. विनय कुमार, कां. जितेंद्र कुमार, कां. अनीश, जितेंद्र कुमार, प्रशान्त कुमार, दीपक कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =