Muzaffarnagar News: सफाई व अनुरक्षण का कार्य शुरू
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। भोपा में गंग नहर में पानी बंद किए जाने के बाद सिचाई एवं जल संसाधन विभाग ने रजवाहा व माइनर में सिल्ट सफाई व अनुरक्षण का कार्य शुरू किया है।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व खतौली विधायक विक्रम सैनी ने शनिवार को क्षेत्र के तिस्सा रजवाहा पर नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। अधिशासी अभियंता डा. हरी शर्मा ने कहा कि रजवाहा व माइनर में सिल्ट सफाई व अनुरक्षण का कार्य चार नवंबर तक पूरा किया जाएगा।
सहायक अभियंता डा. हरीश चंद्र, अवर अभियंता अनुज कुमार , प्रवीण कुमार, अशरफ खान, भाजपा के रवींद्र कुमार, विजय राठी, राजकुमार व प्रदीप निर्वाल आदि मौजूद रहे।

