Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संविधान, लोकतंत्र बचाओ संगोष्ठी- सपा की मजबूती पर दिया जोर

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। देश में छुआछूत,जातिगत भेदभाव,असमानता व सभी को न्याय के लिए ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान व आरक्षण की व्यवस्था की गई थी जिससे दलितों वंचितों व कमजोर वर्गा की दशा व दिशा बदली लेकिन आज फिर आर एस एस के एजेंडे पर चलने वाले भाजपाई संविधान व आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं।

आज संविधान में आरक्षण को बचाने की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ रहे हैं दलित पिछड़े वंचित कमजोर व संविधान के पैरोकार समाजवादी पार्टी के साथ आए। यह संबोधन समाजवादी बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी में आयोजित संविधान, लोकतंत्र बचाओ संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे।

सपा नेता मिठाईलाल भारती ने आह्वान किया कि अगर संविधान लोकतंत्र कमजोर हो गया तो फिर वही भेदभाव छुआछूत तथा अन्याय दलितों पिछड़ों वंचितों कमजोर वर्गों की तकदीर बन जाएगा इसलिए ऐसी स्थिति आने से पहले ही २०२२ में ऐसी ताकतों को समाजवादी पार्टी के साथ आकर परास्त करने का काम करें। अखिलेश यादव भाजपा से संविधान व लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना जरूरी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए दलितों को भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सामने आना होगा क्योंकि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो लोगों के अधिकार बचेंगे। प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि इन अधिकारों को भारतीय जनता पार्टी की योगी मोदी सरकार पूरी तरह छिनना चाहती है

भाजपा सरकार से संविधान बचाने के लिए सभी जातियों वर्गों को एकजुट होकर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की जरूरत है।
प्रोग्राम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की योगी व मोदी सरकार पूरी तरह संविधान,लोकतंत्र तथा दलित विरोधी है भाजपा सरकार सत्ता में कायम रही तो लोकतंत्र संविधान व आरक्षण नहीं बचेगा इनको बचाने की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी लड़ रही है दलितों पिछड़ों कमजोर वर्गों को आगे बढ़कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी।
सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक संविधान लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा तभी तक दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे इनकी सुरक्षा के लिए यूपी में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना हर जाति वर्ग का कर्तव्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सरदार देवेंद्र सिंह खालसा सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सतबीर त्यागी समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीश कुमार, समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सावन कुमार एडवोकेट, बघरा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र तेजियांन,युवा सपा नेता सलमान त्यागी, समाजवादी लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष फराज अंसारी, आदि ने संबोधित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =