Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: खतौली भाजपा विधायक विक्रम सैनी को कोर्ट ने किया बरी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सैनी को वर्ष 2007 में दर्ज हुए एक मुकदमें में आज कोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया है। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव कवाल निवासी मोहम्मद असलम के साथ विक्रम सैनी की गाली-गलौज हो गई थी

जिसमें मौहम्मद असलम ने जानसठ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। आज इस मामले में भाजपा विधायक विक्रम सैनी कोर्ट में पेश हुए, कोर्ट में पेशी के दौरान असलम के बयान भी दर्ज हुए

जिस पर भाजपा विधायक विक्रम सैनी को न्यायालय ने निर्दोष करार देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया है। बरी होते ही विधायक समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई।

इस मामले में असलम ने कहा कि विधायक विक्रम सैनी बड़े भाई हैं। गांव में छुटपुट घटनाएं होती रहती है, गांव में प्यार व शांति बनी रहे। हम हमेशा से विधायक विक्रम सैनी का सम्मान करते आये हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 17 =