Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल  के दक्ष अग्रवाल का दून स्कूल देहरादून में चयन

(Muzaffarnagar News)– माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल  के प्रभावी शिक्षण व गुणवत्ता के आधार पर कक्षा 6 के छात्र दक्ष अग्रवाल का दून स्कूल देहरादून में चयन हुआ है। यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। दक्ष अग्रवाल की 5 दिसंबर 2021 को The doon school – Dehradun  में दाखिले हेतु लिखित परीक्षा हुई थी। 6 दिसंबर को उनका साक्षात्कार हुआ और 20 जनवरी 2021 को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें विद्यालय के इस मेधावी छात्र का चयन हुआ है।

 विद्यालय परिवार की ओर से दक्ष अग्रवाल व उनके माता -पिता  डॉ.यश अग्रवाल जी व डॉ. रेनू अग्रवाल जी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। इस अवसर पर आज विद्यालय में अत्यंत खुशी का माहौल रहा।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज ,प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता , शैक्षिक निर्देशिका श्रीमती प्रिया कौशिक , सभी शिक्षकों व छात्रों ने दक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

 दक्ष ने अपने सभी मित्रों व साथियों को विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि आप सब को भी इसी प्रकार कठिन परिश्रम के द्वारा अपने विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन करना चाहिए ।

 

जनता दर्शन में सीएमओ ने सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

चुनाव के मद्देनजर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विधानसभा निर्वाचन-२०२२ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर, कुलदीप कुमार द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20683 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 1 =