Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बेटियों का हुआ सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका परिषद् में निकाय क्षेत्र में निवास करने वाले निर्धन परिवारों की ४९ बेटियों की शादी भव्य कार्यक्रम के बीच सम्पन्न कराई गई। इस दौरान इन बेटियों का कन्यादान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने एक अभिभावक बनकर किया।

शादी के बंधन में बंधन में बंधी बेटियों को घरेलू उपयोग के लिए सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया और सरकार की और निर्धारित आर्थिक मदद के रूप में चौक सौंपे गये। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नवविवाहित दम्पति को सफल और सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। शनिवार को प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया गया। इस दौरान जनपद में ८०० से ज्यादा बेटियों की शादी सम्पन्न कराई गई।

नगर पालिका परिषद् मुजफ्फरनगर द्वारा भी ४९ बेटियों की शादी समारोह का आयोजन किया गया। इनमें ३० मुस्लिम और १९ हिन्दू परिवारों की बेटियां शामिल रहीं। इसके लिए नगरपालिका परिषद् में भव्य समारोह आयोजित किया गया था। समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्धन परिवारों की बेटियों को एक योजना के सहारे खुशहाल जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है।

गरीब परिवारों के लिए बेटियों का विवाह एक बड़ी समस्या के रूप में समाज में देखा जाता रहा है, लेकिन इस योजना के सहारे हमारी सरकार ने निर्धन परिवारों की चिंता को अपनी चिंता बनाने का काम किया है। इस योजना के सहारे निर्धर परिवारों की बेटियों की शादी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हम यहां पर ४९ बेटियों को उनके वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देकर विदा कर रहे हैं। जल्द ही ५१ बेटियों की शादी कराकर उनको भी विदा किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है और ऐसी योजना चलाने के लिए मैं इन बेटियों की ओर से एक अभिभावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट करती हूं। इससे पहले समारोह में पधारने पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का ढोल की थाप पर स्वागत किया गया। उन्होंने हिन्दू मुस्लिम सभी जोड़ों को सफल और सुखद व सम्पन्न वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए आशीर्वाद दिया।

कई जोड़ों ने उनके पैर छूकर आशीष प्राप्त किया। उन्होंने सभी जोड़ों को शासन की योजना के अनुसार ३५-३५ हजार रुपये की आर्थिक मदद के लिए चेक भी सौंपे। इसके साथ ही शादी का प्रमाण पत्र भी दिया गया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सभी बेटियों को घरेलू उपयोग के लिए उपहार स्वरूप जरूरत का सामान भी दिया।

बाद में बाराती और घराती के साथ ही सभी अतिथियों के लिए भोज आयोजित किया गया। इसमें चेयरपर्सन ने स्वयं अपने हाथों से अतिथियों का आदर सत्कार करते हुए भोजन परोसा। सभी ने इस आयोजन और खासकर चेयरपर्सन के व्यवहार की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी और तनवीर आलम ने किया।

समारोह में मौलवी ने मुस्लिम जोड़ों के निकाह पढ़वाये तो वहीं पंडित जी द्वारा हिन्दू जोड़ों की वरमाला आदि रीति रिवाज पूर्ण कर विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद अब्दुल सत्तार, अरविन्द धनगर, नदीम खां, मौहम्मद सलीम, नरेश खटीक, अमित बॉबी, दिलशाद मुन्ना, हनी पाल, सभासद पति याकूब अंसारी, नौशाद कुरैशी, मुनेश कुमार के साथ ही अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, टीएस आरडी पोरवाल, लिपिक संदीप यादव, अशोक पाल, अमित गोस्वामी, सोनू मित्तल, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =