Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डा. रश्मि बनी अध्यक्ष, साहित्य भारती के गठन पर चर्चा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जनपद के साहित्यकारों की एक बैठक आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रवादी साहित्यक संस्था हिन्दी साहित्य भारती के गठन पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता डा. उमाकांत शुक्ल ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डा. इकबाल सिंह नादान शामिल हुए। उन्होंने साहित्य जगत को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद हिन्दी साहित्य भारती संस्था के विषय पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभा त्रिपाठी ने बताया कि यह संस्था उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके डा. रवींद्र शुक्ल द्वारा बनाई गई थी, जो समाज साहित्य और राष्ट्र से जुड़े सभी उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए संकल्पित है।

इसमें साहित्य का राष्ट्र हित मे योगदान, उपयोगिता और विमर्श शामिल है। संस्था के माध्यम से समय-समय पर आनलाइन व आफलाइन स्तर पर कार्यशालाएं भी की जाती है, जिससे सहित्यशीलता को नए आयाम दिए जा सकें।

उन्होंने बैठक में बताया कि वर्तमान में इस संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रवींद्र शुक्ल व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विख्यात साहित्यकार डा. वागीश दिनकर हैं। उन्हीं के नेतृत्व में अब मुजफ्फरनगर शाखा का गठन किया जा रहा है।

इसके बाद पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए मुजफ्फरनगर इकाई की अध्यक्षा डा. रश्मि, उपाध्यक्ष व उपाध्यक्षा रामकुमार रागी व सुमन प्रभा को बनाया गया। संस्था के निर्देशन के लिए संरक्षक मंडल में डा. उमाकांत शुक्ल, अलका जैन, डा. सुशीला जोशी, डा. कीर्तिवर्धन, डा. रणवीर सिंह को शामिल किया गया।

वहीं मंत्री पद पर पंकज शर्मा, राहुल वशिष्ठ, आदित्य आर्य व सुमन युगल को बनाया गया। संस्था की कार्यवाहक गतिविधियों को देखने के लिए महामंत्री पद पर प्रतिभा त्रिपाठी के नाम की घोषणा हुई। कार्यक्रम में इंदु राठी, जितेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =